28 मई को समाप्त हफ्ते में बाजार में करीब 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। भारत में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के साथ धीरे-धीरे इकोनॉमी के खुलने और अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर निफ्टी ने फ्रेश रिकॉर्ड हाई लगाया। इसके साथ ही सरकार की एक और राहत पैकेज की तैयारी की खबर ने मार्केट सेटिमेंट को बूस्ट दिया।
कल यानी 28 मई को खत्म हुए हफ्ते में सेसेंक्स 882.4 अंक यानी 1.74 फीसदी की बढ़त के साथ 51,422.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 260.4 अंक यानी 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ 15,435.7 के स्तर पर बंद हुआ।
इस हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली जिसमें सबसे ज्यादा योगदान Lux Industries, Transport Corporation of India, Reliance Communications, Coastal Trawlers और Mahanagar Telephone Nigam था। इनमें 30 से 60 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली।
वहीं स्मॉलकैप NR Agarwal Industries, LT Foods, Vakrangee, Lincoln Pharmaceuticals, Fine Organics Industries, KRBL, India Cements और Hindustan Oil Exploration Company में 10-15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
बीएसई लॉर्जकैप इंडेक्स में 1.66 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इनमें सबसे ज्यादा योगदान Punjab National Bank, Grasim Industries, DLF, HDFC Asset Management Company और Indian Oil Corporation का रहा। जबकि Hindustan Zinc, Motherson Sumi Systems, NTPC और Sun Pharmaceutical Industries में कमजोरी देखने को मिली।
सेसेंक्स में मार्केट कैप के लिहाज से सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Reliance Industries में देखने को मिली। उसके बाद Tata Consultancy Services, Infosys और State Bank of India की मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। दूसरी तरफ Hindustan Unilever की मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो पिछले हफ्ते 7 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी मीडिया ने आउटपरफॉर्म किया। उसके बाद निफ्टी PSU Bank और निफ्टी Realty इंडेक्स में 4-4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।
पिछले हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में 2,039.42 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि घरेलू फंडों ने 322.27 करोड़ रुपये की बिकवाली की। मई महीने में अब तक एफआईआई ने भारतीय बाजारों में 8,427.73 करोड़ रुपये की बिकवाली की है जबकि डीआईआई ने 1,887.45 करोड़ रुपये की खरीदारी की है।