मार्केट नए शिखर के लिए बना रहा बेस, अगले 2 हफ्ते में लगा सकता है नया हाई: गोल्डीलॉक्स के गौतम शाह

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए गौतम शाह ने कहा कि HDFC BANK में तेजी आनी शुरू हो गई है। बैंकिंग में आगे भी तेजी जारी रहेगी। निफ्टी बैंक से बाजार को मजबूती मिल रही है। लेकिन मौजूदा स्तरों पर छोटे सरकारी बैंकों से दूर रहें

अपडेटेड Nov 23, 2022 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
FMCG सेक्टर से पैसा निकल रहा है। ऐसे में गौतम शाह की FMCG शेयरों से दूर रहने की सलाह है

US फेड मिनट्स से पहले बाजार आज दायरे में दिख रहा है। निफ्टी 18250 पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक में 200 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप में भी हल्की बढ़त है। मेटल, हेल्थकेयर, बैंक शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। फर्टिलाइजर, पेपर, रेलवे शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, रियल्टी, तेल-गैस और कैपिटल गुड्स शेयरों में कमजोरी दिख रही है। ऐसे में आज Goldilocks Premium Research के गौतम शाह ने सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए कहा कि अगले 2 हफ्ते में बाजार अपना नया हाई बना सकता है। उनका मानना है कि मिडकैप-स्मॉलकैप में फिलहाल अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड नजर आ रहा है।

मार्केट नए शिखर के लिए बना रहा बेस

उन्होनें इस बातचीत में आगे कहा कि मार्केट नए शिखर के लिए बेस बना रहा है। इसके बाद अगले 2 हफ्ते में ही हमें बाजार नया हाई लगाता दिख सकता है। आगे मिडकैप और स्मॉलकैप शोयरों में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। फिलहाल इस समय मिडकैप और स्मॉलकैप में रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर नजर आ रहा है। निवेशकों को गौतम शाह की सलाह है कि लार्जकैप में अच्छे शेयरों पर ही फोकस करें। इस समय ग्लोबल मार्केट से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। ऐसे भारतीय बाजार भी अगली तेजी के लिए तैयार नजर आ रहा है।


रियल्टी सेक्टर में दम

गौतम शाह को रियल्टी सेक्टर में दम नजर आ रहा है। DLF,ओबेरॉय और प्रेस्टीज एस्टेट उनकी इस सेक्टर में टॉप पिक हैं। गौतम शाह का कहना है कि DLF और ओबेरॉय रियल्टी निवेश के लिए बेहतर हैं। रियल्टी में आगे तेजी आ सकती है। रियल्टी सेक्टर में सपोर्ट अच्छे हैं। गौतम शाह के मुताबिक प्रेस्टीज एस्टेट में आगे 30-50 फीसदी तक की तेजी संभव है।

बैंकिंग में आगे भी तेजी रहेगी जारी

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए गौतम शाह ने कहा कि HDFC BANK में तेजी आनी शुरू हो गई है। बैंकिंग में आगे भी तेजी जारी रहेगी। निफ्टी बैंक से बाजार को मजबूती मिल रही है। लेकिन मौजूदा स्तरों पर छोटे सरकारी बैंकों से दूर रहें। बैंकों ने IT शेयरों को आउटपरफॉर्म किया है।

जब तक बैंक निफ्टी सेफ है तब तक चिंता की जरूरत नहीं है। बैंकों में गौतम शाह को केनरा बैंक,BOI,PNB और BOB पसंद हैं।

इक्विटी मार्केट के लिए उम्मीद से बेहतर रही सितंबर तिमाही, कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन से मिला सपोर्ट: मोतीलाल ओसवाल

FMCG शेयरों से रहें दूर

गौतम शाह का कहना है कि सीमेंट सेक्टर में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस सेक्टर को लेकर सतर्क रहने की सलाह है। हालांकि इस सेक्टर में निवेश के मौके भी दिख रहे हैं। सीमेंट में गौतम शाह को ULTRATECH और AMBUJA CEMENT पसंद हैं। FMCG सेक्टर से पैसा निकल रहा है। ऐसे में गौतम शाह की FMCG शेयरों से दूर रहने की सलाह है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।