बाजार को बजट, पॉलिसी और नतीजों से अच्छा सपोर्ट, बेहतर फंडामेंटल्स वाले शेयरों में निवेश का सही मौका

प्रकाश दीवान की राय है कि सिर्फ इक्विटी में ही निवेश करना सही रणनीति नहीं है। अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइड रखें। बाजार को बजट,पॉलिसी और नतीजे से पॉजिटिव सपोर्ट है। इस गिरावट में अच्छे शेयरों में निवेश की सोचें। ITC होटल्स में निवेश बेहतर नजर आ रहा है

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 4:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रकाश दीवान को केमिकल शेयर भी काफी अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि केमिकल शेयर ट्रंप के टैरिफ वॉर के लपेटे से भी बाहर हैं

मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान ने कहा कि बाजार की हालिया गिरावट उन लोगों के लिए एक सीख है जिन्होंने असेट अलोकेशन को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ इक्विटी में पैसे लगाए हैं। बाजार हमको अक्टूबर से ही गिरावट के संकेत दे रहा था। इस गिरावट में आपको कमजोर और डाउटफुल फंडामेंटल्स वाले शेयरों से निकल जाना चाहिए। इस पैसे को अच्छे भाव पर मिल रहे अच्छे शेयरों में लगाएं। अगले 3-6 महीनों में बाजार सुधरने पर आप आज के माहौल को भूल जाएंगे। हमारा रिजल्ट का सीजन ठीक ही रहा है। RBI पॉलिसी अच्छी रही है। हमारे पास कई पॉजिटिव फैक्टर्स हैं। तेजी के माहौल और लिक्विडिटी का बात करें तो ये कब आएगी ये नहीं बताया जा सकता लेकिन ये आएगी जरूर। ऐसे में आज बाजार में खरीदारी के जो मौके दिख रहे हैं वो आपको आगे मिलेंगे नहीं। इस समय इक्विटी में ज्यादा निवेश करना चाहिए।

प्रकाश दीवान की राय है कि सिर्फ इक्विटी में ही निवेश करना सही रणनीति नहीं है। अपने पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइड रखें। बाजार को बजट,पॉलिसी और नतीजे से पॉजिटिव सपोर्ट है। इस गिरावट में अच्छे शेयरों में निवेश की सोचें। ITC होटल्स में निवेश बेहतर नजर आ रहा है। इंडियन होटल्स के मुकाबले ITC होटल्स सस्ता है। इसके साथ ही ये भारत का नबंर टू होटल चेन है। स्टॉक का वैल्यूशन काफी अच्छा है। लॉन्गटर्म में शेयर अच्छा करता दिखेगा।

Stock market : फर्टिलाइजर शेयरों में गिरावट, पेंट शेयरों के भी उडे़ रंग, जानिए क्या है वजह


प्रकाश दीवान को केमिकल शेयर भी काफी अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि केमिकल शेयर ट्रंप के टैरिफ वॉर के लपेटे से भी बाहर हैं। बड़े निजी बैंको में भी आगे पैसा बन सकता है। चारो बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में थोड़ी-थोड़ी खरीदारी करने की सलाह है।

कैपिटल मार्केट में भी प्रकाश की खरीदारी की सलाह है। CDSL के शेयर में सिर्फ प्राइज डैमेज हुआ है, फंडामेंटली स्टॉक अभी भी मजबूत है। CDSL का बिजनेस मॉडल अच्छा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।