Credit Cards

Stock market : फर्टिलाइजर शेयरों में गिरावट, पेंट शेयरों के भी उडे़ रंग, जानिए क्या है वजह

Fertilizer Stocks : फर्टिलाइजर शेयरों में गिरावट क्यों है इस पर नजर डालें तो तीसरी तिमाही में कमजोर नतीजों से सेंटिमेंट खराब हुआ है। कच्चे माल की कीमतों में तेजी से सेक्टर पर दबाव है। कमजोर रुपए से इंपोर्ट महंगा हो गया है। मेंटेनेंस के चलते भी प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। डिमांड आउटलुक कमजोर है।बजट में भी खास पॉलिसी सपोर्ट का एलान नहीं किया गया है

अपडेटेड Feb 12, 2025 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
Paint stocks : आज पेंट शेयरों के भी रंग उडे़ हुए हैं। दरअसल,बिड़ला ओपस की एंट्री के बाद पेंट सेक्टर में जोरदार कंपिटीशन का माहौल है। बिड़ला ओपस के परफॉर्मेंस पर जेफरीज ने एक खास रिपोर्ट निकाली है

Market news: बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिख रही है। 2 बजे के आसपास निफ्टी दिन के निचले स्तर से निफ्टी करीब 300 अंक तो बैंक निफ्टी और सेंसेक्स में 1000 अंक का सुधार देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी शानदार रिकवरी आई है। सरकारी बैंक और मेटल शेयरों में सबसे अच्छी खरीदारी आई है। दोनों सेक्टर इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा ऊपर दिख रहे हैं। मेटल शेयरों में SAIL और नाल्को 4 फीसदी से ज्यादा ऊपर हैं। वहीं रियल्टी और ऑटो शेयरों में दबाव कायम है। फर्टिलाइजर शेयरों पर भी आज दबाव है। RCF और NFL जैसे शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई से 40 फीसद से ज्यादा गिर चुके हैं।

फर्टिलाइजर शेयरों में गिरावट क्यों?

फर्टिलाइजर शेयरों में गिरावट क्यों है इस पर नजर डालें तो तीसरी तिमाही में कमजोर नतीजों से सेंटिमेंट खराब हुआ है। कच्चे माल की कीमतों में तेजी से सेक्टर पर दबाव है। कमजोर रुपए से इंपोर्ट महंगा हो गया है। मेंटेनेंस के चलते भी प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। डिमांड आउटलुक कमजोर है।बजट में भी खास पॉलिसी सपोर्ट का एलान नहीं किया गया है। इन सबका असर फर्टिलाइजर शेयरों पर देखने को मिल रहा है।


फर्टिलाइजर शेयरों पर नजर डालें तो NFL अपने 52 वीक हाई से 47 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, RCF 52 वीक हाई से 43 फीसदी नीचे है। जबकि, FACT 52 वीक हाई से 43 फीसदी नीचे है 31 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, Deepak Fert 52 वीक हाई से 27 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है।

Tata Motors stock price: टाटा मोटर्स में आपको भी हो रहा घाटा तो जानिए अब क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति

पेंट शेयरों के भी रंग उडे़

आज पेंट शेयरों के भी रंग उडे़ हुए हैं। दरअसल,बिड़ला ओपस की एंट्री के बाद पेंट सेक्टर में जोरदार कंपिटीशन का माहौल है। बिड़ला ओपस के परफॉर्मेंस पर जेफरीज ने एक खास रिपोर्ट निकाली है, जिसके मुताबिक कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ दूसरी कंपनियों से काफी अच्छी है। जेफरीज का कहना है कि तिमाही आधार पर बिड़ला ओपस की आय 450 करोड़ रुपए से बढ़कर 700 करोड़ रुपए पर रही है। पहली तीन तिमाहियों में कंपनी की रेवेन्यू 1,000 करोड़ रुपए के पार रही है। वित्त वर्ष 2025 के अंत तक सिंगल डिजिट मार्केट शेयर का लक्ष्य है। चौथी तिमाही में कंपनी की आय 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा रहने का अनुमान है। वहीं, एक साल में 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के रेवेन्यू का अनुमान है।

रफ्तार में बिड़ला ओपस

जेफरीज का कहना है कि 1,000 करोड़ रुपए की आय हासिल करने में इंडिगो और JSW पेंट्स को 5-10 साल लगे हैं। बिड़ला ओपस ने 1,000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू एक साल में हासिल किया है। तीन साल में 10,000 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल करने का लक्ष्य है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।