मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान ने कहा कि बाजार की हालिया गिरावट उन लोगों के लिए एक सीख है जिन्होंने असेट अलोकेशन को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ इक्विटी में पैसे लगाए हैं। बाजार हमको अक्टूबर से ही गिरावट के संकेत दे रहा था। इस गिरावट में आपको कमजोर और डाउटफुल फंडामेंटल्स वाले शेयरों से निकल जाना चाहिए। इस पैसे को अच्छे भाव पर मिल रहे अच्छे शेयरों में लगाएं। अगले 3-6 महीनों में बाजार सुधरने पर आप आज के माहौल को भूल जाएंगे। हमारा रिजल्ट का सीजन ठीक ही रहा है। RBI पॉलिसी अच्छी रही है। हमारे पास कई पॉजिटिव फैक्टर्स हैं। तेजी के माहौल और लिक्विडिटी का बात करें तो ये कब आएगी ये नहीं बताया जा सकता लेकिन ये आएगी जरूर। ऐसे में आज बाजार में खरीदारी के जो मौके दिख रहे हैं वो आपको आगे मिलेंगे नहीं। इस समय इक्विटी में ज्यादा निवेश करना चाहिए।
