Get App

बाजार ने हिट किया नया माइलस्टोन, FII से मिला सपोर्ट, रुपये में दिखी बढ़त

शुक्रवार को निफ्टी पहली बार 23,000 के लेवल को पार कर गया। इस हफ्ते में निफ्टी 50 इंडेक्स 455.1 अंक या 2.02 प्रतिशत बढ़कर 23,026.40 की नई ऊंचाई को छू गया। जबकि बीएसई सेंसेक्स 1,404.45 अंक या 1.90 प्रतिशत बढ़कर 75,636.5 की नई ऊंचाई को छूने में कामयाब रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी PSE, तेल-गैस, बैंकिंग शेयरों में रही

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2024 पर 3:50 PM
बाजार ने हिट किया नया माइलस्टोन, FII से मिला सपोर्ट, रुपये में दिखी बढ़त
बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स 4.7 प्रतिशत बढ़ा। मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस और रियल्टी इंडेक्सेस में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीएसई टेलीकॉम इंडेक्स 3.4 प्रतिशत बढ़ा। कुल मिलाकर सभी सेक्टोरल इंडेक्स पॉजिटिव नोट पर बंद हुए

एक छोटे हफ्ते में, सभी सेक्टर्स में खरीदारी, एफआईआई सपोर्ट और मिले-जुले कॉर्पोरेट नतीजों के कारण भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 2 प्रतिशत बढ़कर नए माइलस्टोन पर पहुंच गए। निफ्टी पहली बार 23,000 के लेवल को पार कर गया। इस हफ्ते में निफ्टी 50 इंडेक्स 455.1 अंक या 2.02 प्रतिशत बढ़कर 23,026.40 की नई ऊंचाई को छूने के बाद 22,957.10 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 1,404.45 अंक या 1.90 प्रतिशत बढ़कर 75,636.5 की नई ऊंचाई को छूने के बाद 75,410.39 पर बंद हुआ। शुक्रवार को बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी PSE, तेल-गैस, बैंकिंग शेयरों में रही। फार्मा, मेटल शेयरों में बिकवाली देखी गई।

बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स 2 प्रतिशत चढ़ा। इसमें शामिल हिंदुस्तान जिंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी पावर, अदाणी एंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, अदाणी टोटल गैस, कोल इंडिया और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर 6-20 प्रतिशत के बीच बढ़े। दूसरी ओर जोमैटो, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (नायका), श्री सीमेंट्स, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, बजाज होल्डिंग्स और इनवेस्टमेंट, जाइडस लाइफसाइंसेज और इंटरग्लोब एविएशन में गिरावट नजर आई।

बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 प्रतिशत चढ़ा। इसमें बढ़ने वाले शेयरों में वोडाफोन आइडिया, यूएनओ मिंडा, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल शामिल रहे।। हालांकि, डेल्हीवेरी, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, पीबी फिनटेक, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, दीपक नाइट्राइट, बेयर क्रॉपसाइंस में 5-7 प्रतिशत की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें