Get App

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन खरीदारी के मूड में बाजार, इन 4 शेयर्स पर लगाएं दांव, होगा तगड़ा मुनाफा

Coforge पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 4900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस ऑप्शन में 158.90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 220/240 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 95 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 14, 2023 पर 12:05 PM
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन खरीदारी के मूड में बाजार, इन 4 शेयर्स पर लगाएं दांव, होगा तगड़ा मुनाफा
Jupiter Wagons पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से 183 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में खरीदारी का मूड कायम है। निफ्टी 19450 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भी रौनक नजर आ रही है। मिडकैप शेयर आज OUTPERFROM कर रहे हैं। IT सेक्टर आज तेजी का इंजन बना है। इन्फोसिस, HCL TECH, कोफोर्ज, LTIMINDTREE में 2 से 3% की तेजी देखने को मिली। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने कोफोर्ज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने जेएसपीएल में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने एक्साइड पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने ज्यूपिटर वैगन्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coforge

प्रशांत सावंत ने Coforge के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 4900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 158.90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 220/240 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 95 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः JSPL Future

मानस जायसवाल ने JSPL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि JSPL में 645 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 665 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 634 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें