बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, फिर भी एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी

HUL के स्टॉक में राजेश पालवीय ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 2340 के स्ट्राइक वाली कॉल 26 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 56 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 22 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 22, 2024 पर 12:39 PM
Dabur पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 548 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    लगातार चार दिनों की तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन का मूड है। हल्की बढ़त के साथ निफ्टी 22550 के करीब पहुंच गया है। लेकिन वीकली एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी में दबाव देखने को मिला। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी नरमी नजर आई। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर ने एचयूएल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने गोदरेज कंज्यूमर पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा मानस जायसवाल ने चार्ट के चमत्कार के लिए एबी फैशन एंड रिटेल पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने डाबर पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HUL

    सच्चितानंद उत्तेकर ने HUL के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 2340 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 26 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 56 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 22 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Godrej Consumer


    राजेश सातपुते ने Godrej Consumer पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Godrej Consumer में 1299 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1340/1350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1290 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः AB Fashion & Retail

    मानस जायसवाल ने AB Fashion & Retail पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि AB Fashion & Retail में 283 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 298 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 279 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Dabur

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Dabur का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Dabur के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 548 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 630 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।