बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, फिर भी एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Power Grid के स्टॉक में शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 310 के स्ट्राइक वाली कॉल 12 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 7 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड May 02, 2024 पर 1:09 PM
IndiaMart पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2743 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज जोरदार तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। बैंक निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने पावर ग्रिड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने पीएफसी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए एनटीपीसी पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने इंडियामार्ट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Power Grid

    शिवांगी सरडा ने Power Grid के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 310 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 12 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 7 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः PFC Future


    रचना वैद्य ने PFC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि PFC में 474 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 478/482 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 465 रुपये पर लगाएं।

    Stocks on Broker's Radar: इंडस टावर्स, इंडिगो, M&M और IOC पर ब्रोकरेज फर्मों ने आज लगाया दांव

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः NTPC

    अमित सेठ ने NTPC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि NTPC में 368 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 375 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 363 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः IndiaMart

    नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से IndiaMart का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि IndiaMart के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 2743 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 3250 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।