Get App

बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, फिर भी एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Power Grid के स्टॉक में शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 310 के स्ट्राइक वाली कॉल 12 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 7 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 02, 2024 पर 1:09 PM
बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, फिर भी एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी
IndiaMart पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2743 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

आज जोरदार तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिली। बैंक निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिवांगी सरडा ने पावर ग्रिड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने पीएफसी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए एनटीपीसी पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने इंडियामार्ट पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Power Grid

शिवांगी सरडा ने Power Grid के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 310 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 12 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 7 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः PFC Future

रचना वैद्य ने PFC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि PFC में 474 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 478/482 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 465 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें