मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 24300 के करीब फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है, लेकिन मिडकैप और स्मॉल कैप शेयर आज OUTERFORM कर रहे हैं। इधर MSCI से फंड्स की ओर से अनुमान से कम खरीदारी की उम्मीद से HDFC बैंक में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। एचडीएफसी बैंक का शेयर 2% से ज्यादा फिसला है। वहीं MSCI की ओर से रोक हटाने से अदाणी ग्रुप शेयरों में तेजी आई है । अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन यह करीब 4% चढ़ा है। ऐसे में अब कहां हो सकती है शानदार कमाई इ, पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज सिंघल ने कहा कि आज अरविंदो फार्मा , आरती इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक , NMDC पर फोकस करें।
अनुज सिंघल ने अरविंदो फार्मा पर खरीदारी की राय दी है। अनुज सिंघल का कहना है कि Q1 नतीजों के बाद से इस स्टॉक पर HSBC बुलिश नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है और अपने लक्ष्य को भी बढ़ाकर 1650 रुपये किया है। Q1 नतीजे मोटे तौर पर अनुमान के करीब रहे है। FY25 के लिए 21-22% EBITDA गाइडेंस दिया है। अनुज का कहना है कि अमेरिका में बिक्री का आउटलुक अच्छा है। जेनेरिक इंजेक्टेबल्स बिक्री में उछाल पर नजर बनी है।
अनुज सिंघल ने आरती इंडस्ट्रीज पर बिकवाली की राय दी है। उनका कहना है कि मैंनेजमेंट 1450 करोड़ रुपये से 1700 करोड़ रुपये के EBITDA गाइडेंस की समीक्षा करेगा। मार्जिन में उतार-चढ़ाव और चीन से दबाव की वजह से रिव्यू आया है। वॉल्यूम ग्रोथ गाइडेंस 20-30% पर कायम है। डाई और पिगमेंट में रिकवरी कायम है और तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी में ग्रोथ संभव है। रेड सी क्राइसिस से ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर दिख रहा है। कंपनी पर `3300 करोड़ रुपये कर्ज है जो बढ़कर 3500-3600 करोड़ रुपये संभव है।
अनुज सिंघल का कहना है कि तेज उछाल के बाद अब HDFC बैंक में मुनाफावसूली की संभावना है। जिसके चलते इस स्टॉक पर मेरी बिकवाली की राय होगी। MSCI खरीदारी 2 चरणों में होगी। MSCI खरीदारी उम्मीद के जितनी बड़ी नहीं है। $3.3 बिलियन की खरीदारी का अनुमान था जबकि अगस्त में सिर्फ $1.8 बिलियन की खरीदारी की थी। MSCI नवंबर में फिर रिव्यू करेगा।
अनुज के मुताबिक Q1 में रेवेन्यू 5,414 करोड़ रुपये रहा है जबकि एबिटडा 2340 करोड़ रुपये पर रही है। मार्जिन 43.2 फीसदी पर आ गया है। अनुज ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।