हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में दबाव बना हुआ है। निफ्टी 17500 के नीचे फिसल गया है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज की हमारी एक्सपर्ट प्रभुदास लीलाधर की डेरिवेटिव एनालिस्ट शिल्पा राउत हैं। शिल्पा आज पहली बार हमारे शो में शामिल हो रही हैं। इस दौरान शिल्पा ने बाजार पर अपनी राय दी। आज के लिए दमदार कॉल्स भी बताये और एक सस्ता ऑप्शन सुझाया जिसमें ट्रेड लेकर शानदार कमाई की जा सकती है।
NIFTY में आज राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17500, 17600 और 17700 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17400, 17300 और 17200 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK में आज राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39900, 40000 और 40100 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39500, 39400 और 39300 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।
प्रभुदास लीलाधर की डेरिवेटिव एनालिस्ट शिल्पा राउत की बाजार पर राय
शिल्पा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर आज ज्यादा कमजोर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी पर शिल्पा ने कहा कि आज अगर निफ्टी 17400 का लेवल ब्रेक करता है तो इसमें गिरावट और बढ़ सकती है। जिसके बाद निफ्टी 17200 के स्तर तक फिसल सकता है।
बैंक निफ्टी पर शिल्पा ने कहा कि इसमें 40500 का बहुत अच्छा सपोर्ट नजर आ रहा था। ये लेवल ब्रेक हुआ है और इसके नीचे अगला महत्वपूर्ण लेवल 40000 का था। ये लेवल भी ब्रेक हो गया है। अब बैंक निफ्टी में 39500 के लेवल पर अगला सपोर्ट नजर आ रहा है। हमें लगता है कि ये लेवल भी ब्रेक हो जायेगा। बैंक निफ्टी में अगले कुछ सेशंस में 39000 तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं।
प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत के दमदार कॉल्स
HDFC Sep Fut : बेचें - 2360 रुपये, लक्ष्य - 2300 से 2280 रुपये, स्टॉपलॉस - 2390 रुपये
Bank Nifty 29Sep Put : खरीदें - 262 रुपये, लक्ष्य - 450 से 500 रुपये, स्टॉपलॉस - 50 रुपये
सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः Axis Bank
शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन के बारे में कहा कि बैंक निफ्टी में कमजोरी के चलते उन्होंने आज बैंकिंग सेक्टर से सस्ता ऑप्शन चुना है। आज एक्सिस बैंक पर हमने पुट ऑप्शन को चुना है। एक्सिस बैंक की सितंबर सीरीज की एक्सपायरी वाली 760 के स्ट्राइक की पुट 6 रुपये के आस-पास खरीदना चाहिए। इसमें जल्द ही 13 से 15 रुपये के टारगेट देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )