बजट से पहले बाजार में रौनक कायम, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद

बाजार में प्री-बजट रैली आज भी जारी रही। हफ्ते के तीसरे दिन भी बाजार हरे निशान में बंद हुआ।

अपडेटेड Jul 03, 2019 पर 3:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बाजार में प्री-बजट रैली आज भी जारी रही। हफ्ते के तीसरे दिन भी बाजार हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स आज 22 अंक ऊपर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 3 अंक की हल्की बढ़ोतरी के हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा है।

छोटे और मझोले शेयरों में भी खरीदारी रही। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.11 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए है। तेल-गैस शेयरों में भी हल्की खरीदारी रही। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

पीएसयू बैंकों में भरपूर जोश देखने को मिला जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 31370 के पार बंद हुआ। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.78 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज के कारोबार में पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया और एफएमसीजी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखऩे को मिली जबकि ऑटो, आईटी, फार्मा और मेटल शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया।

कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 22.77 अंक यानि 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 39839.25 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 6.45 अंक यानि 0.05 फीसदी की मजबूती के साथ 11,916.75 के स्तर पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।