Market Insight : 23100-23300 का लेवल एक पत्थर की लकीर, इसको बचाना निफ्टी के लिए अस्तित्व का सवाल

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा अब हम आखिरी अहम सपोर्ट के काफी करीब हैं। 23,100-23,300 को बचाना निफ्टी के लिए अब अस्तित्व का सवाल है। राहत ये है कि ब्रेकडाउन निफ्टी में है, पूरे मार्केट में नहीं। निफ्टी 23,400 पर है लेकिन पोर्टफोलियो पिछले वाले 23,400 से कहीं ऊपर है

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 10:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nifty Outlook : निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,350-23,400 पर और आखिरी सपोर्ट 23,100-23,200 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,450-23,500 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,550-23,650 पर है

Market Insight : खराब ग्लोबल संकेतों के बावजूद बाजार की संभलने की कोशिश जारी है। निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश में निफ्टी 24450 की तरफ जाता दिखा है। बैंक निफ्टी का आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। यह 56450 के पार दिख रहा है। मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव हैं। लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद IT का अच्छा कमबैक हुआ है। निफ्टी IT इंडेक्स एक फीसदी से ज्यादा मजबूत दिख रहा है। टेक महिंद्रा, विप्रो और इंफोसिस निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। वहीं 4 दिनों की कमजोरी के बाद PSU बैंकों में भी जोश है। केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा करीब 2 फीसदी ऊपर हैं। लेकिन डिफेंस शेयरों में सुस्ती दिख रही है।

निफ्टी: लक्ष्य के करीब

बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि उन्होंने निफ्टी के लिए 23,100-23,300 के लक्ष्य दिए थे। चार्ट ने साफ कर दिया था कि ये एक ब्रेकडाउन है। जब से ट्रेंडलाइन और ट्राइएंगल ब्रेक हुआ है हमने शॉर्ट का नजरिया लिया है और पिछले हफ्ते से सिर्फ शॉर्ट रहने की सलाह थी। कल भी 2-3 इंट्राडे रिकवरी आईं और सब फेल हुईं और शॉर्ट लेकर जाने की भी सलाह रही है। अब हम आखिरी अहम सपोर्ट के काफी करीब हैं। 23,100-23,300 को बचाना निफ्टी के लिए अब अस्तित्व का सवाल है। राहत ये है कि ब्रेकडाउन निफ्टी में है, पूरे मार्केट में नहीं। निफ्टी 23,400 पर है लेकिन पोर्टफोलियो पिछले वाले 23,400 से कहीं ऊपर है।


बाजार: सारी नजरें अब यूएस फेड पर

अनुज सिंघल ने कहै कि बाजार में अब अगले कुछ दिन निर्णायक होने वाले हैं। कल शाम को US का सबसे अहम CPI डाटा आएगा। अगले हफ्ते की फेड बैठक से पहले CPI आखिरी बड़ा डाटा प्वाइंट है। बाजार को डर ये है कि फेड 25 bps दरों में बढ़ोतरी करने वाला है। हालांकि अब रेट हाइक का हमारे बाजार पर सीधा असर नहीं है, क्योंकि पिछले 4-5 साल से FIIs की भारत में नेट बिकवाली है और ऐसे में Carry Trade हमारे यहां लगभग खत्म हो चुके हैं। लेकिन दिक्कत ये कि अगर ग्लोबल बाजार गिरे तो हम भी थोड़ा और गिरेंगे।

आज का दांव

आज की सबसे बड़ी थीम है डॉलर की कमजोरी। आज फिर से IT गिर सकता है और कैपिटल गुड्स चल सकते हैं। पिछले 3-4 दिनों से CNBC-आवाज़ पर ये Pair Trade सुझाई है। परसों GVT&D और कल पूरा कैपिटल गुड्स रडार पर था। इसके अलावा मेटल्स अब एक स्ट्रक्चरल तेजी में आ रहे हैं। दरों में बढ़ोतरी के डर के बावजूद मेटल का चलना बड़ा पॉजिटिव है। Hind Copper, Nalco जैसे शेयर अब मोमेंटम में हैं। फार्मा और हेल्थकेयर सबसे सुरक्षित सेक्टर हैं। फार्मा के मजबूत शेयरों में हर गिरावट में पोजीशन जोड़ें। डिफेंस भी एक स्ट्रक्चरल स्टोरी है, गिरावट में पोजीशन जोड़ें। फिलहाल बड़े बैंक और NBFCs से थोड़ी दूरी बनाएं। निफ्टी और बैंक निफ्टी में बड़ा पैसा शॉर्ट करके बन रहा है। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है, देखते हैं शॉर्ट कवरिंग आती है या नहीं। दिक्कत ये है कि शॉर्ट कवरिंग का अभी तक कोई ट्रिगर नहीं है।

बाजार: कहां तक गिर सकता है निफ्टी?

निफ्टी में इस साल 2 बड़े बॉटम बने थे। युद्ध के तुरंत बाद 22,331 और मई में 23,123 (क्लोजिंग लेवल)। क्लोजिंग के हिसाब से हम 24,774 तक चले थे। मई के स्तर से जो रैली हुई उसका हम 81% गिर चुके हैं। ऐसे में वापस 23,100-23,200 जाने का रिस्क होगा। युद्ध के बाद वाले लो की रैली का भी हम 55% रिट्रेस हो चुके हैं और उसका 61.8% रिट्रेसमेंट लेवल आएगा करीब 23,264 पर। यानी कि कुल मिला कर 23,100-23,300 का पत्थर की लकीर है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,350-23,400 पर और आखिरी सपोर्ट 23,100-23,200 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,450-23,500 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,550-23,650 पर है। हमारा नजरिया सिर्फ शॉर्ट करने और कैरी करने का रहा है। मौजूदा शॉर्ट्स के लिए अब 23,600 का SL रखें। नए शॉर्ट के लिए किसी भी रैली के फेल होने का इंतजार करें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अब बड़ा वाला ब्रेकडाउन हो चुका है। जब तक 56,800-57,000 ना आए, सभी रैली फेल होने का रिस्क होगा।चार्ट पर अब अगला बड़ा सपोर्ट 55,100 पर ही है।

 

Market Trend : निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ही मंदड़ियों के पकड़ में, जानिए किन शेयरों और सेक्टरों में दिख रहे पैसे बनाने के मौके

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।