Market Insight : निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन मार्केट काफी वोलेटाइल है। गिरावट के बाद इसमें रिकवरी आई। लेकिन ऊपरी स्तरों पर रिजेक्शन भी मिला। निफ्टी 22650 के ऊपर टिकने की कोशिश में है। बैंक निफ्टी में भी रिकवरी आई है। यह 54300 के ऊपर दिख रहा है। लेकिन मिड और स्मॉलकैप पर दबाव कायम है। फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में हैं। IT रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल और फाइनेंशियल में कमजोरी है। लेकिन अदाणी ग्रुप शेयरों में अच्छी रिकवरी आई है। अदाणी पोर्ट, अदाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं।
अमेरिका में टैरिफ राहत से फार्मा में जोश है। डॉ रेड्डीज करीब 2 फीसदी मजबूती के साथ निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल है। वहीं मैनकाइंड, ग्लेनमार्क फार्मा और एल्केम 2-4 परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। उधर पिछले 25 सालों में सितंबर सीरीज का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। इस सीरीज में निफ्टी करीब 1600 प्वाइंट लुढ़का है। बैंक निफ्टी करीब 4000 प्वाइंट टूटा है। इस अवधि में निवेशकों के 23 लाख करोड़ रुपए साफ हो गए हैं।
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की आज की कहानी में रिकवरी और रेजिस्टेंस दोनों देखने को मिले हैं। बड़ी गिरावट के बाद पहले तो आई शानदार रिकवरी। लेकिन ऊपरी स्तरों पर फिर मिला रिजेक्शन। बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई। लेकिन IT शेयरों में ऊपरी स्तरों से गिरावट आई है। बाजार में इस समय छुपने की काफी कम जगह हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव है। लेकिन कुछ शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। अदाणी ग्रुप शेयरों में निचले स्तरों से रिकवरी आई है।
इस बाजार में आपको पैसा बनाना मुश्किल लगेगा। लेकिन अगर ट्रेंड फॉलो करेंगे तो पैसा बनाएंगे। जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ लॉन्ग करके पैसा बनाएं। शॉर्ट करना आना चाहिए, बाजार ने अच्छा रिवॉर्ड दिया है। संकेत हैं कि निफ्टी अब 52-वीक लो पर जा सकता है। 22,180-22,300 के स्तर टेस्ट होने की संभावना ज्यादा है। बीच-बीच में दमदार शॉर्ट कवरिंग आएगी। एक नियम बना लें,जब तक 20 DEMA के नीचे है बड़ा ट्रेड शॉर्ट का है। रैली फेल होने का इंतजार करें और शॉर्ट करें। आज एक्सपायरी है, शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद होगी।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 22,500-22,550 पर सपोर्ट और 22,750-22,800 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 53,800-54,000 पर सपोर्ट और 54,400-54,700 पर रेजिस्टेंस है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।