Get App

Market Insight : निफ्टी में अब 52-वीक लो भी मुमकिन, 22180-22300 के स्तर टेस्ट होने की संभावना ज्यादा

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की आज की कहानी में रिकवरी और रेजिस्टेंस दोनों देखने को मिले हैं। बड़ी गिरावट के बाद पहले तो आई शानदार रिकवरी। लेकिन ऊपरी स्तरों पर फिर मिला रिजेक्शन। बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई। लेकिन IT शेयरों में ऊपरी स्तरों से गिरावट आई है। बाजार में इस समय छुपने की काफी कम जगह हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 2:34 PM
Market Insight : निफ्टी में अब 52-वीक लो भी मुमकिन, 22180-22300 के स्तर टेस्ट होने की संभावना ज्यादा
Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा इस बाजार में आपको पैसा बनाना मुश्किल लगेगा। लेकिन अगर ट्रेंड फॉलो करेंगे तो पैसा बनाएंगे

Market Insight : निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन मार्केट काफी वोलेटाइल है। गिरावट के बाद इसमें रिकवरी आई। लेकिन ऊपरी स्तरों पर रिजेक्शन भी मिला। निफ्टी 22650 के ऊपर टिकने की कोशिश में है। बैंक निफ्टी में भी रिकवरी आई है। यह 54300 के ऊपर दिख रहा है। लेकिन मिड और स्मॉलकैप पर दबाव कायम है। फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में हैं। IT रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल और फाइनेंशियल में कमजोरी है। लेकिन अदाणी ग्रुप शेयरों में अच्छी रिकवरी आई है। अदाणी पोर्ट, अदाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हैं।

अमेरिका में टैरिफ राहत से फार्मा में जोश है। डॉ रेड्डीज करीब 2 फीसदी मजबूती के साथ निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल है। वहीं मैनकाइंड, ग्लेनमार्क फार्मा और एल्केम 2-4 परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। उधर पिछले 25 सालों में सितंबर सीरीज का सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। इस सीरीज में निफ्टी करीब 1600 प्वाइंट लुढ़का है। बैंक निफ्टी करीब 4000 प्वाइंट टूटा है। इस अवधि में निवेशकों के 23 लाख करोड़ रुपए साफ हो गए हैं।

रिकवरी और रेजिस्टेंस

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार की आज की कहानी में रिकवरी और रेजिस्टेंस दोनों देखने को मिले हैं। बड़ी गिरावट के बाद पहले तो आई शानदार रिकवरी। लेकिन ऊपरी स्तरों पर फिर मिला रिजेक्शन। बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई। लेकिन IT शेयरों में ऊपरी स्तरों से गिरावट आई है। बाजार में इस समय छुपने की काफी कम जगह हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव है। लेकिन कुछ शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। अदाणी ग्रुप शेयरों में निचले स्तरों से रिकवरी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें