Market trends: बाजार की आगे की चाल और कमाई की बड़ी थीम पर चर्चा करते हुए prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान ने कहा कि बाजार बहुत ज्यादा ओवर शोल्ड हो चुका था। इसके चलते बाजार में वापसी होती दिख रही है। बाजार में जो दहशत का माहौल था उसमें कमी आती दिखी है। लेकिन ये कहना कि अब बाजार नई ऊंचाई छूने के लिए तैयार है, इतना आसान नहीं है। अभी बाजार में बिकवाली आ सकती है। लेकिन किसी बड़ी बिकवाली का डर नहीं है। एक टाइन करेक्शन का माहौल जरूर बन रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि इस समय नए सेक्टर उभरते हुए ज्यादा दिख रहे हैं। पहले से उम्मीद थी कि अगर बाजार में कोई नई तेजी आती है तो बैंकिंग और BFSI लीड करेंगे। वहीं, होता दिख भी रहा है। आरबीआई की नई पॉलिसी के बाद इस सेक्टर में तेजी आने की संभावना है। लेकिन निफ्टी आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स पर दबाव के चलते निफ्टी थोड़ा रेंजबाउंड रहेगा और हमें इसमें टाइम करेक्शन देखने को मिल सकता है लेकिन किसी बड़े प्राइस करेक्शन का डर नहीं है। लेकिन ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी की वैल्यू बाइंग आई है और ये अगले 3-6 महीने तक जारी रह सकती है।
प्रकाश दीवान की राय है कि इस समय मिडकैप में खरीदारी जा रह सकती है। मजबूत बैंकों और NBFCs में तेजी बढ़ सकती है। अगली तिमाही के लिए अच्छी उम्मीदों से बैंकिंग की तेजी बढ़ेगी। घरेलू डिफेंस कंपनियों का एक्सपोर्ट पर फोकस बढ़ा है। डिफेंस में ऑर्डरबुक के बाद रेवेन्यू पर नजर रहेगी। OMCs अभी भी सस्ते नजर आ रहे हैं। ग्लोबल LNG सप्लाई से बढ़ने की उम्मीद है। OMCs में खरीदारी की जा सकती है। DeepSeek के बाद IT की तस्वीर बदली है। IT सेक्टर में नए कॉन्ट्रैक्ट की कमी दिखेगी। इस विश्लेषण के आधार पर प्रकाश दीवान की कोटक बैंक, सिटी यूनियन बैंक, बीपीसीएल, एचपीसीएल, आईओसी और गेल में खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।