Market Insight : कच्चे तेल के 80 डॉलर के नीचे फिसलने से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 90 अंको से ज्यादा की बढ़त के साथ 24050 के पार निकला है। निचले स्तरों से शानदार रिकवरी के साथ बैंक निफ्टी 57500 के पार दिख रहा है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी रौनक है। ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार यह मान चुका है कि US-ईरान वॉर अब खत्म हो चुका है। कच्चा तेल अब 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है। अगर यह 70-80 डॉलर के बीच सेटल हुआ तो बड़ी राहत होगी। महंगाई का एक खतरा यहां से अब कम होगा।
