Market Insight : किसी भी ट्रेड में कूदने की जल्दबाजी न करें, अगर निफ्टी 24100-24150 के ऊपर टिकता है तभी खरीदारी करें

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि कल की क्लोजिंग खराब थी, फिर भी SL नहीं लगा था। मगर आज गैपडाउन देखने के मिला है। दिक्कत ये है कि वो रिस्क लौट आया है जिसे बाजार पूरी तरह भूल चुका था। हालांकि आज की क्लोजिंग साफ करेगी कि अब क्या करना है

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 11:04 AM
Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि IT शेयरों में वापस मजबूती लौट रही है। आज भी गैपडाउन में शायद IT सबसे पहले रिकवर हो। IT में मजबूत शेयर सबसे पहले बाउंस करेंगे

Market Insight : 8 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में चौतरफा बिकवाली के कारण निफ्टी 24,300 के स्तर से नीचे आ गया है। निफ्टी पर ONGC, डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज, सिप्ला, विप्रो और सन फार्मा सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और आयशर मोटर्स में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT, फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर बाकी सभी अहम इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एनर्जी, ऑयल एंड गैस, PSU बैंक और इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई। मिड और स्मॉलकैप भी दबाव में दिख रहे हैं। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।

बाजार: क्या टूटेगा ट्रेंड?

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि कल की क्लोजिंग खराब थी, फिर भी SL नहीं लगा था। मगर आज गैपडाउन देखने के मिला है। दिक्कत ये है कि वो रिस्क लौट आया है जिसे बाजार पूरी तरह भूल चुका था। यह पूरी गिरावट फिर वेस्ट एशिया में हमलों की वजह से आई है। कच्चा तेल जोरदार उछाल के साथ अब $76 पर पहुंच गया है और डॉलर इंडेक्स फिर 101 के ऊपर चला गया है। हालांकि आज की क्लोजिंग साफ करेगी कि अब क्या करना है। एक दिक्कत और है कि ये खबर बड़ी रुकावट पर आई है। निफ्टी 24,500 और बैंक निफ्टी 58,500 पर आकर ही रुका है।


बाजार: कौन से लेवल्स अहम हैं?

निफ्टी पर आज 2 लेवल्स पर नजर रहेगी। सबसे पहले 10 DEMA है जो 24,138 पर है। उसके बाद 20 DEMA है जो ठीक 24,000 पर है। अगर आज 24,000 के नीचे बंद हुए तो बाजार का ट्रेंड निगेटिव हो जाएगा। बैंक निफ्टी का 10 DEMA 57,871 पर है। बैंक निफ्टी का 20 DEMA 57,223 पर है। अगर आज क्लोजिंग में इन लेवल्स को बचा लिया तो पॉजिटिव होगा। कल निफ्टी और बैंक निफ्टी दिन के निचले स्तर पर बंद हुए हैं। आज देखेंगे कि क्लोजिंग कहां होती है और ये भी संभव है कि दिन के दौरान फिर कोई शांति की खबर आ जाए। मगर एक बात साफ है, US-ईरान का जोखिम अभी भी बरकरार है। US-ईरान का जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, ये अब साफ हो गया है। हमारे लिए कच्चे तेल का $80 के नीचे रहना बहुत जरूरी है।

बाजार: कुल मिलाकर कैसा है टेक्सचर?

पिछले 2-3 दिनों से बाजार की रैली थोड़ी नैरो हुई है। मार्केट ब्रेड्थ लगातार खराब हो रही है। निफ्टी चल रहा था लेकिन पोर्टफोलियो नहीं और SME, माइक्रोकैप शेयरों में दोबारा बड़ी गिरावट हुई थी।

ऐसे में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कल भी Adv/Dec करीब 1:2 का था। मगर 3-4 दिनों की चाल से ट्रेंड नहीं बनता। मिडकैप और स्मॉलकैप्स में अब भी अच्छे मौके हैं। मगर अगर आपको रिस्क लग रहा है तो थोड़ा कैश बढ़ा सकते हैं। IT शेयरों में वापस मजबूती लौट रही है। आज भी गैपडाउन में शायद IT सबसे पहले रिकवर हो। IT में मजबूत शेयर सबसे पहले बाउंस करेंगे। PSU बैंक और कैपिटल मार्केट शेयर काफी कमजोर हैं। डिफेंस शेयरों में वापस रिकवरी आ सकती है। मेटल शेयरों में आज फिर गिरावट का रिस्क रहेगा।

Hot Stocks : निफ्टी-बैंक निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, आईटी सेक्टर के इस शेयर में हो सकती है अच्छी कमाई

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,138 (10 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,000 (20 DEMA) पर है। वहीं, इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,350-24,400 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,500-24,550 पर है।

किसी भी ट्रेड में कूदने की जल्दबाजी न करें। अगर निफ्टी 24,100-24,150 के ऊपर टिकता है तभी खरीदारी करें, SL 23,950 पर सेट करें। अगर रिकवरी फेल हो जाए तो बिकवाली करें। SL दिन का हाई रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 57,750-57,850 पर और बड़ा सपोर्ट 57,250-57,350 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 58,000-58,200 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58,500-58,700 पर है। किसी भी ट्रेड में जल्दबाजी न करें। अगर 57,700-57,800 के ऊपर टिका तो खरीदें, SL 57,550 पर रखें। अगर रिकवरी टिक नहीं पाती और फेल होती दिखे, तो दिन के हाई को SL मानकर बिकवाली करें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।