Market Insight : 8 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में चौतरफा बिकवाली के कारण निफ्टी 24,300 के स्तर से नीचे आ गया है। निफ्टी पर ONGC, डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज, सिप्ला, विप्रो और सन फार्मा सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और आयशर मोटर्स में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT, फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर बाकी सभी अहम इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एनर्जी, ऑयल एंड गैस, PSU बैंक और इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई। मिड और स्मॉलकैप भी दबाव में दिख रहे हैं। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं।
