Market insight : पूरी दुनिया को इस्लामाबाद पीस टॉक से एक उम्मीद नजर आ रही थी। लेकिन ये बातचीत बेनतीजा रही है। ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए PADIGREE ADVISORY के फाउंडर दिलीप भट्ट ने कहा कि ईरान -अमेरिका का युद्ध बाजार के लिए बहुत बड़ी अनिश्चितता लेकर आ रहा है। हालांकि ऐसा लगता है कि बाजार ने इसके सबसे बुरे असर के पचा लिया है। हालांकि इस युद्ध के अलग-अलग सेक्टरों पर असर के चलते वोलैटिलिटी बनी रहेगी। युद्ध के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ा है।
इस बातचीत में दिलीप भट्ट ने आगे का कहा कि पिछले एक-डेढ़ महीने से ये देखने को मिला है कि मैक्रो ग्लोबल पोलिटिकल इवेंट्स ने बाजार को बंधक बना रखा है। रोजान मार्केट इसी के हिसाब से मूव हो रहा है। लेकिन अगर आप अभी खरीदारी नहीं करेंगे तो कब खरीदीरी करेंगे। बाजार में इस बात को लेकर आम सहमित बनी हुई है कि अब खरीदारी करनी चाहिए।
बाजार में हमें धीरे-धीरे खरीदारी करनी चाहिए। इस समय 10-15% खरीदारी करनी चाहिए। अप्रैल-मई के दौरान थोड़ी-थोड़ी खरीदारी करनी चाहिए। जब भी बाजार में कोई बड़ा गैप आए उसमें थोड़ी बहुत खरीदारी करें।
इस समय हमें रीन्यूएबल एनर्जी और EV शेयरों पर ध्यान देने की जरुरत हैं। इनमें किसी बड़ी गिरावट को खरीदने के लिए अपने पास कैश रखें। पश्चिम एशिया संकट ने बता दिया है कि रिन्यूएबल और अल्टरनेटिव एनर्जी हमारे लिए कितनी अहम हो गई है। इस समय हमें बाजार में चुनिंदा क्वालिटी शेयरों पर ही फोकस करना चाहिए। किसी शेयर में एक्मुश्त पैसा न लगाएं। किस्तों में धीरे-धीरे ही पैसा लगाएं।
दिलीप भट्ट करेक्शन के बाद L&T पर बुलिश हैं। उनका मानना है कि लंबी अवधि के लिए L&T पर पोजीशन बना सकते हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक काफी अच्छी है। मैनेजमेंट काफी अच्छा है। यह भी ध्यान में रखना चाहिए के कैपिटल गुड्स सेक्टर कई शेयर काफी चल चुके हैं और इस समय काफी महंगे दिख रहैं है। इसके बावजूद आज जो स्थिति है उसने इस सेक्टर के शेयर पोर्टफोलियो में होने चाहिए।
दिलीप भट्ट इटरनल और स्विगी कैसी न्यू एज कंपनियों को लेकर बहुत बुलिश हैं। उनका मानना है कि आगे चल कर इन शेयरों में काफी तेजी देखने को मिल सकती है। शॉर्ट टर्म की परेशानियों को बाजार पचा चुका है। इस सेक्टर की लीडिंग कंपनियों के पास कैश बैलेंस काफी अच्छा है। इटरनल और स्विगी जैसी कंपनियों में धीरे-धीरे किस्तों में निवेश करना चाहिए। अगले दो-तीन सालों में ये शेयर 30-40 फीसदी रिटर्न दे सकते हैं।
दिलीप भट्ट की डिफेंस में मौजूदा स्तर पर खरीदारी की सलाह नहीं है। हालांकि डिफेंस में ऑर्डर की कमी नहीं है। लेकिन इनको ऑर्डर पूरा करने में परेशानी हो रही है। वर्किंग कैपिटल को लेकर भी परेशानी है। ऐसे में इन स्टॉक्स में वेट एंड वॉच की सलाह होगी।
ॉडिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।