Get App

Market insight : इटरनल और स्विगी में मिल सकता है 30-40% रिटर्न, डिफेंस कंपनियों में जल्दबाजी करने से बचें

Market insight : बाजार में हमें धीरे-धीरे खरीदारी करनी चाहिए। इस समय 10-15% खरीदारी करनी चाहिए। अप्रैल-मई के दौरान थोड़ी-थोड़ी खरीदारी करनी चाहिए। जब भी बाजार में कोई बड़ा गैप आए उसमें थोड़ी बहुत खरीदारी करें

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 2:41 PM
Market insight : इटरनल और स्विगी में मिल सकता है 30-40% रिटर्न, डिफेंस कंपनियों में जल्दबाजी करने से बचें
दिलीप भट्ट इटरनल और स्विगी कैसी न्यू एज कंपनियों को लेकर बहुत बुलिश हैं। उनका मानना है कि आगे चल कर इन शेयरों में काफी तेजी देखने को मिल सकती है

Market insight : पूरी दुनिया को इस्लामाबाद पीस टॉक से एक उम्मीद नजर आ रही थी। लेकिन ये बातचीत बेनतीजा रही है। ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए PADIGREE ADVISORY के फाउंडर दिलीप भट्ट ने कहा कि ईरान -अमेरिका का युद्ध बाजार के लिए बहुत बड़ी अनिश्चितता लेकर आ रहा है। हालांकि ऐसा लगता है कि बाजार ने इसके सबसे बुरे असर के पचा लिया है। हालांकि इस युद्ध के अलग-अलग सेक्टरों पर असर के चलते वोलैटिलिटी बनी रहेगी। युद्ध के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ा है।

दिलीप भट्ट की राय

इस बातचीत में दिलीप भट्ट ने आगे का कहा कि पिछले एक-डेढ़ महीने से ये देखने को मिला है कि मैक्रो ग्लोबल पोलिटिकल इवेंट्स ने बाजार को बंधक बना रखा है। रोजान मार्केट इसी के हिसाब से मूव हो रहा है। लेकिन अगर आप अभी खरीदारी नहीं करेंगे तो कब खरीदीरी करेंगे। बाजार में इस बात को लेकर आम सहमित बनी हुई है कि अब खरीदारी करनी चाहिए।

बाजार में हमें धीरे-धीरे खरीदारी करनी चाहिए। इस समय 10-15% खरीदारी करनी चाहिए। अप्रैल-मई के दौरान थोड़ी-थोड़ी खरीदारी करनी चाहिए। जब भी बाजार में कोई बड़ा गैप आए उसमें थोड़ी बहुत खरीदारी करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें