Market Insight : निवेशकों के लिए अब आ रहे हैं शानदार मौके, अच्छे ऑटो, बैंक और NBFCs में SIP की करें शुरुआत

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा ट्रे़डर के लिए नजरिया सरल है निफ्टी के चार्ट पर 10 और 20 DEMA लगा लीजिए। जितनी बार रैली में 10 DEMA के करीब आएं, बेचें और 20 DEMA का SL लगा दें। जिस दिन 20 DEMA फ्लैट होने लगे, वहां से लॉन्ग के बारे में सोचें

अपडेटेड Oct 09, 2026 पर 11:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि आज की सबसे बड़ी थीम होगी Anti-AI Trade। लॉन्ग IT, शॉर्ट कैपिटल गुड्स ट्रेड आज काम कर सकती है

Market Insight : क्रूड और बॉन्ड यील्ड में नरमी से बाजार में जोरदार रिकवरी आई है। IT और बैंकिंग शेयरों की लीडरशिप में निफ्टी करीब 250 प्वाइंट उछलकर 22400 के पार चला गया है। बैंक निफ्टी भी करीब 700 प्वाइंट दौड़ा है। मिडकैप शेयरों में भी रौनक है। INDIA VIX भी चार फीसदी की गिरावट के साथ पड़ा ठंडा है। उम्मीद मुताबिक रहे TCS के नतीजों ने IT सेक्टर में जोश भर दिया है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 3 फीसदी भागा है। करीब 4 फीसदी उछलकर TCS वायदा का टॉप गेनर बना हैं। वहीं एम्फैसिस, कोफोर्ज और पर्सिस्टेंट में भी जोरदार तेजी है।

IT के बाद बैंकिंग में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी PSU और प्राइवेट बैंक इंडेक्स एक से सवा फीसदी ऊपर दिख रहे हैं। साथ ही फाइनेंशियल और FMCG शेयर भी कमाल कर रहे हैं। मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी जोश है। लेकिन डिफेंस और चुनिंदा फार्मा और तेल-गैस में दबाव है।

बाजार: मंदी में भी पैसा बना


बाजार पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि मेरे,आपके या किसी और के चाहने से बॉटम नहीं बनेगा। हम डराते नहीं हैं, सच्चाई बताते हैं। CNBC-आवाज़ के दर्शकों ने मंदी में भी पैसा बनाया। सिर्फ और सिर्फ शॉर्ट रहने की सलाह ने पैसा बनाया है। मंगलवार की रैली में न फंसने और बोल्ड शॉर्ट ट्रेड का नजरिया लिया था। मंथ एंट पुट सिर्फ 1 दिन में 100-150% भागे हैं। कल पुट में मुनाफावसूली का नजरिया लिया। लेकिन नजरिया अभी भी वही है,जहां रिकवरी फेल हो वहां शॉर्ट करें। कल की FII की बिकवाली में 10,000 करोड़ रुपए की GQG सेलिंग सिर्फ ITC में है। लेकिन ITC ब्लॉक डील को छोड़ दें तो भी बिकवाली है। आज शुक्रवार है, हो सकता है मंदड़िए मुनाफावसूली करें। लेकिन किसी भी रैली को बेचने के मौके के तौर पर ही देखें। जब तक निफ्टी 10 DEMA और 20 DEMA के ऊपर नहीं जाता, ट्रेंड खराब है।

TCS और IT

आज सबसे पहले नजर रहेगी TCS और IT कंपनियों पर। भारतीय IT ADRs में दूसरे हाफ में अच्छी रैली आई। TCS के नतीजों के बाद और गिरावट की ज्यादा गुंजाइश नहीं दिखती।

TCS कॉनकॉल की बड़ी बातें, बाजार को क्या पसंद आया?

कंपनी की कोर मार्केट ग्रोथ मजबूत है। इंटरनेशनल बिजनेस आय ग्रोथ तिमाही आधार पर 1.2% रही,जो पॉजिटिव है। भारतीय कारोबार में प्रोजेक्ट टलने से तिमाही आधार पर 10% गिरावट आई है। कंपनी को AI आय में बेहतर प्राइसिंग मिल रही है। कुल आय में AI का हिस्सा अब 10% है। AI को लेकर ग्राहकों में बदलाव साफ देखा जा रहा है। अब एक मॉडल की बजाय कंपनियां human-plus-AI मॉडल की डिमांड कर रही हैं। BFSI, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर में human-plus-AI मॉडल की ज्यादा डिमांड है। Q1 में 14,000 और Q2 में 10,000 नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।

TCS: Q2 में मार्जिन थोड़े कमजोर

मार्जिन पर मैनेजमेंट कमेंट्री में कहा गया है कि मौजूदा स्तर से मार्जिन बढ़ाने पर फोकस है। ग्रोथ में निवेश भी जारी रखेंगे। ग्रोथ के लिए निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी। Q2 में स्किल और डिलीवरी जरूरतों को पूरा करने पर फोकस रहा। इसके लिए बेंच और सब कॉन्ट्रैक्टर्स की भर्ती करने का मार्जिन पर असर पड़ा। लंबी अवधि में मार्जिन 26-28% पर बरकरार रखने की उम्मीद है।

IT शेयरों पर फोकस

बाजार ने US में ग्रीन कार्ड रद्द होने की खबर को नजरअंदाज किया है। नैस्डेक नीचे है। आज IT में थोड़ी पॉजिटिविटी देखने को मिल सकती है।

निफ्टी: अब क्या हैं अगले बड़े स्तर?

मंगलवार को भी हमने यही थ्योरी बताई थी। निफ्टी अब युद्ध के बाद की पूरी रैली को Retrace कर चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हम 2022 की रैली के Retracement में हैं? उसका शुरुआती स्तर 17 जून 2022 को 15,300 था। वहां से रैली क्लोजिंग बेसिस पर 26,180 तक गई थी। आज के स्तर पर हम उसका ठीक 36% Retrace कर चुके हैं, यानी अगर 22,180 नहीं बचा तो 20,740 तक जाने का जोखिम खुल जाएगा। मगर इसके लिए ग्लोबल और लोकल दोनों संकेतों को और बिगड़ना होगा। ग्लोबल बाजारों के लिए इस समय सबसे बड़ा जोखिम AI bubble burst है। जैसे 2007 का Bubble हाउसिंग था, शायद आज का Bubble AI है। इस कमजोरी को खत्म करने के लिए निफ्टी को 23,200 के ऊपर निकलना होगा।

अब क्या करें ट्रे़डर और निवेशक?

ट्रे़डर के लिए नजरिया सरल है निफ्टी के चार्ट पर 10 और 20 DEMA लगा लीजिए। जितनी बार रैली में 10 DEMA के करीब आएं, बेचें और 20 DEMA का SL लगा दें। जिस दिन 20 DEMA फ्लैट होने लगे, वहां से लॉन्ग के बारे में सोचें। बीच-बीच में रैलियां आएंगी,जब बाजार एकदम Oversold होगा। निवेशक के लिए अब शानदार मौके आ रहे हैं। निफ्टी का PE अब 18x के करीब आ चुका है। ये हमारे Median के नीचे है और Lows के करीब है। हालांकि अब भारतीय बाजार को वैल्युएशन प्रीमियम नहीं मिलता। मगर फिर भी यहां से अच्छे शेयरों में SIP करें। बस ध्यान रहे शेयर वही चुनें जहां नतीजों में अच्छी ग्रोथ बरकरार हो। अच्छे ऑटो, बैंक और NBFCs में SIP की शुरुआत करें, क्योंकि Exact बॉटम आप नहीं पकड़ पाएंगे। बस ध्यान रहे आपके लेने के बाद भी शेयर 5-15% और गिर सकते हैं।

आज का दांव

आज की सबसे बड़ी थीम होगी Anti-AI Trade। लॉन्ग IT, शॉर्ट कैपिटल गुड्स ट्रेड आज काम कर सकती है। TCS, Persistent, Coforge, Mphasis में पॉजिटिव संकेत हैं। वहीं, Hitachi, GV T&D, CG Power में निगेटिव संकेत हैं। चांदी में गिरावट और डॉलर में मजबूती है। इससे Hind Zinc पर दबाव बन सकता है। Swiggy का शेयर नए All-Time Low पर पहुंच गया है। इस पर भी दबाव रह सकता है। Swiggy पर हर रैली में बेचने का हमारा नजरिया रहा है। हमेशा कहा है कि Eternal, Swiggy से बेहतर है।

 

 

Trading Strategy: बाजार में बढ़त के साथ हो रहा कारोबार, इंट्राडे में बंपर कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।