Market Insight : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार दबाव में दिख रहा है। निफ्टी 100 अंक से ज्यादा गिरकर 24500 के नीचे आ गया है। बैंकिंग शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली दिख रही है। बैंक निफ्टी में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में हल्की कमजोरी है। लेकिन स्मॉलकैप हरे निशान में कायम है। ऐसे में बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इस समय इंडेक्स नहीं,शेयरों पर फोकस करें। कल का इंडेक्स देखकर लगेगा कि क्या बेकार का दिन था। लेकिन असली पैसा इस समय शेयरों में है।
कल सुबह भी हमने मिडकैप आउटपरफॉर्मेंस की बात की थी और कल पूरे दिन मिडकैप्स में अच्छी तेजी रही। आपको नतीजे और पोजिशनिंग देखकर फैसले लेने होंगे। कल हिताची,ल्यूपिन,पेटीएम,Delhivery और भारत फोर्ज में शानदार ट्रेड्स मिली। इंडेक्स एक बहुत ही छोटी रेंज में रहा है। ऐसे में अगर आप एज पर ट्रेड कर सकते हैं तो ठीक है। अगर कोई बहुत ही निपुड़ ट्रेडर ने निचले स्तर पर लेकर ऊपरी स्तर पर बेचा होगा तब भी ज्यादा से ज्यादा 80-100 अंक मिले होंगे। ऐसे में इंडेक्स ट्रेडिंग का कोई तर्क इस समय नहीं है।
बाजार: आज थोड़े खराब संकेत
बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत थोड़े खराब हैं। कच्चा तेल उछलकर $87-88 के बीच आया है। US बॉन्ड यील्ड भी वापस 4.7% पार कर रही है। हां, FIIs की कैश खरीदारी जरूर एक बड़ा पॉजिटिव है। ईरान-ओमान या ईरान-US के बीच किसी भी समझौते में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। CAS में यह दूसरी एक्सपायरी होगी। ऐसे में आज ऑप्शन भाव की चाल को देखना दिलचस्प होगा। आज का सबसे सुरक्षित ट्रेड शायद फिर से IT ही हो। निफ्टी IT अब 200 DMA से 3% दूर रह गया है। इस बार की निफ्टी IT की रैली सबसे मजबूत है। मेटल्स में आज थोड़ी मुनाफावसूली आ सकती है। बैंकों,खास तौर से PSU बैंकों पर दबाव रह सकता है। कल भी हमने SBI को गैपअप पर ना लेने का नजरिया लिया था। SBI अकेला शेयर था जो अब तक बैंक निफ्टी को सपोर्ट कर रहा था।
HDFC बैंक 52-हफ्ते का निचला स्तर 3 दिनों से बचा रहा है, यहां नजर रखें। अगर निफ्टी को चलना है तो RIL को थोड़ा दम दिखाना होगा। इसके अलावा आज अदाणी ग्रुप शेयरों पर भी नजर रहेगी। US कोर्ट का फैसला अब हिंडनबर्ग मामले को पूरी तरह खत्म कर रहा है। पिछले 2 महीनों से हमारा अदाणी शेयरों पर पॉजिटिव नजरिया रहा है। आज अदाणी ग्रुप शेयरों में भी ट्रेडिंग मुनाफावसूली करें। मगर गिरावट में मिलें तो वापस मौका होगा।
इसके अलावा BSE और विप्रो पर भी नजर होगी। BSE में गैपअप पर मुनाफावसूली करें। विप्रो में गैपडाउन पर शॉर्ट कवर करें। निफ्टी के अलावा बाकी कई इंडेक्स हैं जहां बदलाव हैं।
क्या टूटेगी निफ्टी की रेंज?
दिक्कत ये है कि रेंज तोड़ने के लिए कोई ट्रिगर नहीं है। कच्चा तेल हमारे लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। लेकिन FII खरीदारी निचले स्तर पर सपोर्ट कर रही है। फिलहाल के लिए निफ्टी का बेस 24,350-24,400 पर है। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। CAS में यह दूसरी एक्सपायरी होगी। आज से CNBC-आवाज़ पर आपको इंडेक्स के इंडिकेटिव भाव दिखाएंगे। CAS के दौरान निफ्टी,बैंक निफ्टी के इंडिकेटिव भाव दिखाए जाएंगे। इंडिकेटिव भाव से सेटलमेंट भाव का अंदाजा लगाया जा सकेगा। फिर भी हम कहेंगे कि अपनी ऑप्शन पोजिशन 3:15 से पहले काट लें।
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,500-24,550 पर और बड़ा सपोर्ट 24,350-24,400 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,625-24,675 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,750-24,800 पर है। इंडेक्स में कोई बड़ी ट्रेड नहीं है। आज एक्सपायरी है,ऑप्शंस की रेंज को सम्मान दें। अगर कोई बड़ा मूव आता दिखेगा तो नजरिया बदलेंगे।
बैंक निफ्टी के लिए 57,400-57,500 मेक ऑर ब्रेक जोन है। ऊपर की तरफ 58,000-58,200 पर कंजेशन जोन है। बैंक निफ्टी अभी सुस्त है और चलने के ट्रिगर्स नहीं हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।