Market Insight : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार दबाव में दिख रहा है। निफ्टी 100 अंक से ज्यादा गिरकर 24500 के नीचे आ गया है। बैंकिंग शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली दिख रही है। बैंक निफ्टी में 500 अंकों से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में हल्की कमजोरी है। लेकिन स्मॉलकैप हरे निशान में कायम है। ऐसे में बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इस समय इंडेक्स नहीं,शेयरों पर फोकस करें। कल का इंडेक्स देखकर लगेगा कि क्या बेकार का दिन था। लेकिन असली पैसा इस समय शेयरों में है।
