Market insight : कैपिटल प्रोटेक्शन पर होना चाहिए फोकस, क्वालिटी लार्ज कैप शेयरों में निवेश के मौके

Market outlook : देवेन चोकसी ने कहा कि इस समय बाजार में सबसे ज्यादा फोकस कैपिटल प्रोटेक्शन पर होना चाहिए। इस नजरिए से लार्ज कैप कंपनियां ज्यादा अच्छी लग रही है। मिड और स्मॉल कैप के भाव अभी भी ज्यादा हैं। इस तमाम लार्ज कैप क्वालिटी स्टॉक्स अच्छे भाव पर मिल रहे हैं

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 1:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market view : ऑटो शेयरों पर बात करते हुए देवेन चोकसी ने कहा कि उनको एक्सपोर्ट और प्रीमियमाइजेशन पर फोकस वाली बजाज ऑटो जैसी कंपनियां पसंद हैं

Stock Market view : मार्केट आटउटलुक पर चर्चा करते हुए DRChoksey FinServ के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन चोकसी ने कहा कि इस समय बाजार में सबसे ज्यादा फोकस कैपिटल प्रोटेक्शन पर होना चाहिए। इस नजरिए से लार्ज कैप कंपनियां ज्यादा अच्छी लग रही है। मिड और स्मॉल कैप के भाव अभी भी ज्यादा हैं। इस तमाम लार्ज कैप क्वालिटी स्टॉक्स अच्छे भाव पर मिल रहे हैं।

ऑटो और ऑटो एंसिलरी कंपनियों में निवेश के मौके

ऑटो शेयरों पर बात करते हुए देवेन चोकसी ने कहा कि उनको एक्सपोर्ट और प्रीमियमाइजेशन पर फोकस वाली बजाज ऑटो जैसी कंपनियां पसंद हैं। हालिया करेक्शन में इस शेयर में निवेश के मौके नजर आ रहे हैं। इसी तरह ऑटो एंसिलरी कंपनियों में UNO मिंडा और मिंडा कॉर्प जैसी कंपनियां अच्छी लग रही हैं। इनमें लंबी अवधि के नजरिए से निवेश के अच्छे मौके हैं।


EMS स्पेस में निवेश के मौके

EMS स्पेस पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस सेक्टर के शेयरों में करेक्शन आया है। इनके भाव कम हुए हैं। हालांकि अभी भी ये महंगे लग रहे हैं। लेकिन जिनकी जोखिम उठाने की क्षमता ज्यादा है वे डिक्शन जैसे शेयरों में निवेश कर सकते है। इस कंपनी में आगे ग्रोथ की काफी संभावना है। इनका बिजनेस मॉडल भी अच्छा है।

Tata Power share price : पावर सेक्टर को मिली बड़ी राहत, APTEL ने पैरेलल लाइसेंस मामले में BEST की अर्जी को किया खारिज

असेट मैनेजमेंट कंपनियां रिलेटिवली काफी अच्छी

कैपिटल मार्केट शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस सेगमेंट में असेट मैनेजमेंट कंपनियां रिलेटिवली काफी अच्छी लग रही हैं। आगे चल कर एएमसी कंपनियों के AUM बेस में अच्छी बढ़त दिख सकती है। HDFC AMC काफी अच्छा लग रहा है। एएमसी कंपनियां काफी अच्छा फंड कलेक्ट कर रही हैं। एसबीआई एएमसी, जिसके आईपीओ की हम प्रतीक्षा कर रहे हैं, भी अच्छा लग रहा है। इस सेक्टर से Nippon Life India भी ग्रोथ के नजरिए से अच्छा लग रहा है। इस गिरावट में इन शेयरों में मौके नजर आ रहे हैं।

आज कैसी है बाजार की चाल

बाजार पर नजर डालें तो मंगलवार को वैल्यू बाइंग के बीच,बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार दूसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखे हुए हैं। दोपहर करीब 1:30 बजे, सेंसेक्स 417.91 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 75,920.76 पर और निफ्टी 128.65 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 23,537.45 पर दिख रहा था। 16 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में से लगभग 12 हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।