Market insight : मार्केट में शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। हाल के लो निफ्टी 2000 अंक से ज्यादा भागा है। बैंक निफ्टी में 6000 अंक से ज्यादा की रिकवरी आई। अर्निंग सीजन का पहला हफ्ता भी अच्छा रहा है। अब तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा है। तो क्या मार्केट पर अब पॉजिटिव व्यू रखा जाए? यहां से क्या व्यू होना चाहिए? इन मुद्दों पर बात करते हुए डायमेंशंस कॉर्पोरेट फाइनेंस सर्विज के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार के लिए लिक्विडिटी काफी अहम फैक्टर होती है। बाजार पर आप चाहे जो व्यू रखें, आपकी मर्जी। लेकिन अगर लिक्विडिटी नहीं है तो ये वापस जो V वर्टिकल हुआ है उसका बेनिफिट नहीं मिलेगा। आज के नजरिए से देखें तो बैंकों का परफॉर्मेंस तुलनात्मक रूप से ठीक हुआ है। लेकिन ग्लोबल नजरिए से देखें तो इनका प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा है। जेपी मॉर्गन की तुलाना में हमारे बैंक कहां ठहरते हैं। HDFC बैंक ने तो पिछले 5 साल से कोई रिटर्न नहीं दिया है।
