Market Insight: 24150 का लेवल पार हुआ तो निफ्टी में 24250-24300 की ओर तेजी मुमकिन, अभी बैंक निफ्टी में शॉर्ट करने से बचें

Market Insight:आज कोरिया के बाजारों में फिर गिरावट है। भारतीय बाजारों ने अब आउटपरफॉर्म करना शुरू किया है। FIIs की कैश में बिकवाली भी कम हुई है, लेकिन और शॉर्ट्स जोड़े गए हैं। FIIs का लॉन्ग एक्सपोजर अब 10% के नीचे आ चुका है। इंडिया VIX अब हमारे कंफर्ट जोन में सैटेल हो चुका है

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 11:22 AM
Market Insight:बैंक निफ्टी में अभी ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 57,500 पर ले आएं। 58,250 के ऊपर टिके तो 58,500-59,000 संभव है। अभी बैंक निफ्टी में शॉर्ट के बारे में नहीं सोचना है

Market Insight : बाजार में सबसे अहम होता है रिस्क-रिवॉर्ड। खुलते ही निफ्टी कॉल्स लेने की रणनीति काम करती दिखी है। बाजार में आज एक मोमेंटम वाली फीलिंग आ रही है। आज गैपअप के साथ हम शायद 24,150 पार करें। उसके बाद 24,250-24,300 वाली रुकावट पर नजर होगी। ये कहना है सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का। उन्होंने आगे कहा कि अब आपका ट्रेड बहुत सिंपल है, ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ बने रहें। कल का लो यानी 23,895 अब नया स्टॉप लॉस होगा। अब 20 DEMA भी ऊपर आकर 24,850 पर आ चुका है। कच्चा तेल अब वापस 70 डॉलर के नीचे जाने के संकेत दे रहा है। आज वापस एक रिवर्स AI ट्रेड की महक आ रही है। नैस्डेक और कोस्पी का गिरना अब हमारे लिए पॉजिटिव है। बस रिस्क एक है, कल रुपया काफी कमजोर हुआ था।

बाजार: आज के संकेत

आज के बड़े संकेतों की बात करें तो कच्चा तेल $70 के करीब आ गया है। US बाजार थोड़ा फिसले हैं। नैस्डेक 0.66% और S&P 500 इंडेक्स 0.22% फिसला है। कल शाम आए फोर्स मोटर्स के जून बिक्री आंकड़े अच्छे रहे हैं। कंपनी के सेल्स 23% बढ़े हैं। बैंकों के Q1 अपडेट भी अच्छे आए है। इस बीच फेड चेयरमैन केविन वार्श ने कहा है कि जो भी मान रहा है कि फेड 2% से ज्यादा की महंगाई बर्दाश्त करेगा,वो निराश होंगे।


आज कोरिया के बाजारों में फिर गिरावट है। भारतीय बाजारों ने अब आउटपरफॉर्म करना शुरू किया है। FIIs की कैश में बिकवाली भी कम हुई है, लेकिन और शॉर्ट्स जोड़े गए हैं। FIIs का लॉन्ग एक्सपोजर अब 10% के नीचे आ चुका है। इंडिया VIX अब हमारे कंफर्ट जोन में सैटेल हो चुका है।

पुट कॉल रेशियो थोड़ा बढ़ा है लेकिन ओवरबॉट नहीं है। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी का दिन है। आज अगर पहले घंटे का हाई पार हुआ तो ट्रेंड डे भी संभव है। ऑटो बिक्री बता रही हैं कि इकोनॉमी पटरी पर लौट रही है।

बाजार: कहां रखें नजर?

ऑटो और कंजम्प्शन दोनों सेक्टर कल अच्छे चले। इसका मतलब साफ है,बाजार में एक पॉजिटिव फीलिंग है। कल SBI ने बैंक निफ्टी की रैली को लीड किया है। ऑटो,FMCG और बैंक निफ्टी का एक साथ चलना बड़ा पॉजिटिव है। पिछली सीरीज के आखिरी 2-3 दिन बाजार में टिपिकल गिरावट आई थी।

मगर उस गिरावट में निफ्टी और बैंक निफ्टी ने 20 DEMA नहीं तोड़ा। निफ्टी में अब अगला बड़ा लक्ष्य 200 DMA यानी 24,850 का है। कल विप्रो का ADR फिर 17% गिरा है। IT में इस समय अस्तित्व की लड़ाई चल रही है। हमने हर स्तर पर लार्जकैप IT में फंसने से मना किया। आज देखेंगे कि IT में रिकवरी कायम रहती है या नहीं।

मिडकैप और स्मॉलकैप में रौनक वापस लौटी है। मिडकैप शायद इस सीरीज में फिर नया हाई लगाएं। स्मॉलकैप शेयरों में अभी भी काफी मोमेंटम है। एक बड़ी थीम EV और खास तौर से EV टू-व्हीलर्स की है। लेकिन इसमें काफी कम शेयर हैं और थोड़ी रिसर्च करनी होगी।

Waterways: क्यों डूबी नैया?

Waterways जैसे IPO ही बाजार का सेंटिमेंट खराब करते हैं। पहले भी कितने IPO ऐसे आए हैं जिनमें लोग फंसे हुए हैं। सिर्फ किसी के कहने पर IPO में पैसा मत लगाइए, क्योंकि उनका खुद का पैसा थोड़ी ना लगा है। एक नियम मानिए कि 75-90% IPOs खराब होते हैं। कंपनी का पिछला मालिक कौन था, इसकी भी जांच किया कीजिए। IPO में निवेश का मतलब लिस्टिंग गेन है,बिलकुल सिंपल है। अगर लॉन्ग टर्म के लिए ही लेना है तो लिस्टेड बाजार में 20% सस्ता ले लीजिए ना। बजाज हाउसिंग और टाटा टेक में लिस्टिंग के बाद आज भी पैसा नहीं बना है। LG में भी तभी पैसा बना अगर अलॉटमेंट मिला और ये तो हम अच्छे IPOs की बात कर रहे हैं। Waterways में तो एक भी फैक्टर अच्छा नहीं था, सिर्फ रेड फ्लैग्स थे। एक बात समझ लीजिए,पैसा आपका है, नुकसान आपका होगा। कोई आपका नुकसान बांटने नहीं आएगा।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,150-24,200 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,250-24,300 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 23,900-23,950 पर और बड़ा सपोर्ट 23,800-23,850 पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों में 23,850 का सख्त SL रखें। नई खरीदारी का जोन 23,900-23,950 है। SL 23,850 पर रखें। 24,150-24,200 रिजेक्ट हो तभी बेचें,24,275 का सख्त SL रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में अभी ट्रेलिंग स्टॉप लॉस 57,500 पर ले आएं। 58,250 के ऊपर टिके तो 58,500-59,000 संभव है। अभी बैंक निफ्टी में शॉर्ट के बारे में नहीं सोचना है। या तो 58,500 रिजेक्ट हो या 57,500 ब्रेक हो तभी शॉर्ट के बारे में सोचें।

 

Hot Stocks : इंडेक्स में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।