Market Insight : बाजार में सबसे अहम होता है रिस्क-रिवॉर्ड। खुलते ही निफ्टी कॉल्स लेने की रणनीति काम करती दिखी है। बाजार में आज एक मोमेंटम वाली फीलिंग आ रही है। आज गैपअप के साथ हम शायद 24,150 पार करें। उसके बाद 24,250-24,300 वाली रुकावट पर नजर होगी। ये कहना है सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का। उन्होंने आगे कहा कि अब आपका ट्रेड बहुत सिंपल है, ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ बने रहें। कल का लो यानी 23,895 अब नया स्टॉप लॉस होगा। अब 20 DEMA भी ऊपर आकर 24,850 पर आ चुका है। कच्चा तेल अब वापस 70 डॉलर के नीचे जाने के संकेत दे रहा है। आज वापस एक रिवर्स AI ट्रेड की महक आ रही है। नैस्डेक और कोस्पी का गिरना अब हमारे लिए पॉजिटिव है। बस रिस्क एक है, कल रुपया काफी कमजोर हुआ था।
