Market insight : मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स (JM Financial Services) के डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि अगर हम निफ्टी के डेली चार्ट को देखें तो करीब 22460 के आसपास निफ्टी में लास्ट गैप भरना बाकी है। यह गैप निफ्टी ने पिछले साल अप्रैल महीने के आसपास बनाया था। ये गैप हो सकता है आज के सेशन में नहीं तो कल के सेशन में भर सकता है। युद्ध में क्या होगा इसका अंदाजा लगाना तो मुश्किल है। लेकिन टेक्निकल नजरिए से देखें तो 22460 का एक आखिरी सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट भी टूट जाता है तो निफ्टी 20500 तक टूट सकता है। जिस प्रकार की ग्लोबल जियोपोलिटिकल स्थिति है उसमें मामला बहुत ही नाजुक है। ऐसे में हमें वेट एंड वॉच मोड में ही रहना चाहिए। शायद ऐसे अनिश्चितता हमें इससे पहले कोविड के समय में देखने को मिली थी, जब किसी को भी नहीं पता था कि बाजार किस दिशा में जा रहा है।
