Market insight : बाजार अब थोड़ा मुनाफावसूली के मूड में, इंडेक्स की जगह चुनिंदा शेयरों पर करें फोकस
Market insight : अभी हम शॉर्ट का नजरिया नहीं ले रहे हैं। लेकिन अब इन स्तरों पर रिस्क-रिवॉर्ड नई लॉन्ग पोजीशन के पक्ष में नहीं है। अगर निफ्टी मजबूत तरीके से 24400 के पार निकला तो फिर अपट्रेंड शुरू होगा। चुनिंदा शेयरों में मौके अब भी काफी हैं
अनुज सिंघल की सलाह है कि कैपिटल मार्केट शेयरों पर नजर रहनी चाहिए। इस स्टॉक पर एंजेल वन के मजबूत नतीजों का असर देखने को मिलेगा। कैपिटल मार्केट इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है
Market insight : बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार अब थोड़ी मुनाफावसूली की चेतावनी दे रहा है। पूरे मार्च हमने सिर्फ शॉर्ट ट्रेड पर फोकस किया और एकदम सही समय पर शॉर्ट को लॉन्ग सौदों में बदल दिया। पिछले 2 हफ्ते से सिर्फ लॉन्ग रहने की सलाह रही है। लेकिन बुधवार को हमने आधी लॉन्ग पोजिशन बुक करने को कहा। बाकी लॉन्ग सौदे भी या तो बुक करें या 24050 का SL रखें, क्योंकि अब बाजार युद्ध के खत्म होने की खबर को पचा चुका है। यह ठीक वैसे ही है जैसे 22200 पर हम लड़ाई को पचा चुके थे। इसके अलावा सबसे बड़ा इंडेक्स यानी बैंक निफ्टी अब थक रहा है। कल बैंक निफ्टी में डेथ क्रॉसओवर (death crossover) पक्का हुआ है।
अभी हम शॉर्ट का नजरिया नहीं ले रहे हैं। लेकिन अब इन स्तरों पर रिस्क-रिवॉर्ड नई लॉन्ग पोजीशन के पक्ष में नहीं है। अगर निफ्टी मजबूत तरीके से 24400 के पार निकला तो फिर अपट्रेंड शुरू होगा। चुनिंदा शेयरों में मौके अब भी काफी हैं।
बाजार: आज के संकेत
आज का सबसे बड़ा संकेत आज नहीं कल है। कल HDFC बैंक और ICICI बैंक के नतीजे आएंगे। HDFC बैंक और ICICI बैंक का बैंक निफ्टी में 33% वेटेज है। HDFC बैंक और ICICI बैंक का निफ्टी में 20% का वेटेज है। पिछले 2-3 दिनों से बैंक निफ्टी थकान के संकेत दिखा रहा है। नतीजों का मौसम अब यहां से सबसे बड़ा संकेत बनने वाला है। कल विप्रो के नतीजे और गाइडेंस दोनों काफी खराब रहे। IT शेयरों में ये रिस्क रहेगा क्योंकि यहां बड़ी रैली हुई है 2 महीनों के बाद पहली बार FIIs की लगातार खरीदारी की है। युद्ध के फ्रंट पर बड़ा डेवलपमेंट ये है कि डॉनल्ड ट्रंप का नया स्टेटमेंट आया है। ट्रंप ने कहा उन्होंने इजराइल-लेबनान की लड़ाई रुकवाई है। ये वही लड़ाई है जो उन्होंने ही शुरू कराई थी। ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार है और ईरान के साथ जल्द ही पाकिस्तान में जाकर डील कर सकते हैं। लेकिन मजे की बात ये कि ना इक्विटी और ना क्रूड में कोई मूव आया। ब्रेंट क्रूड वापस 100 डॉलर की तरफ बढ़ता हुआ दिखा है। एशिया में भी खास रिएक्शन नहीं है।
सब अच्छा, तो मुनाफावसूली क्यों करें?
हमारा कॉन्सेप्ट रिस्क-रिवॉर्ड का होता है। हम अनुमान नहीं लगाते,बाजार को फॉलो करते हैं। टॉप और बॉटम का हमने अनुमान नहीं लगाया लेकिन बाजार के मैसेज के बाद दोनों तरफ के बड़े ट्रेड्स पकड़े। अब बाजार हमें मुनाफावसूली का मैसेज दे रहा है। पिछले 2 दिनों में इंट्राडे में शॉर्ट करके पैसा बना है। लेकिन क्योंकि ट्रेंड मजबूती का है,इसलिए बाजार में रिकवरी आ जाती है। एक अच्छी बात ये है कि एडवांस/डिक्लाइन अभी भी काफी मजबूत है। इंडेक्स से ज्यादा अब शेयरों पर फोकस किया जाए। इंडेक्स पर हमने 2 बड़े ट्रेड्स पकड़े, अब बड़ी ट्रेड नहीं है। या तो अब हम 24400 के ऊपर बंद हो जाएं या 23800 के नीचे। इन स्तरों के बीच में नया ट्रेड लेना थोड़ा रिस्की है।
नतीजों पर रिएक्शन
आज बाजार को 2 बड़े नतीजों पर रिएक्शन देना है। विप्रो के नतीजे एकदम फीके रहे, इसका ADR 5% नीचे आ गया। विप्रो का बायबैक अनुमान से कम है। साथ ही,विप्रो के प्रोमोटर्स भी बायबैक में हिस्सा लेंगे। आज विप्रो एक्सीडेंट ऑफ द डे भी बन सकता है। लेकिन इसके उलट एंजेल बन के नतीजे शानदार हैं। ऐसे में आज फिर कैपिटल मार्केट थीम अपना जलवा दिखा सकती है। एंजेल बन में 9% रेवेन्यू ग्रोथ और 16% की EBITDA ग्रोथ है (QoQ) है। एंजेल बन का मुनाफा 19% बढ़ा है। आज BSE पर भी नजर रखें। लेकिन सबसे अहम होने वाले हैं HDFC बैंक और ICICI बैंक के नतीजे जो कल आने वाले हैं।
अभी शॉर्ट नहीं करना है क्योंकि ट्रेंड नहीं टूटा है। लेकिन एक सख्त SL रखें या चाहें तो मुनाफावसूली करें। अगर कैरी करना है तो 24050 का सख्त SL रखें। अभी के लिए बैंक निफ्टी से दूर रहें। बैंक निफ्टी में बड़ा मूव सोमवार के बाद आ सकता है। कोई भी ट्रेड वीकेंड पर कैरी करना जुआ होगा। अगर ट्रेंड बरकरार रहा तो सोमवार को गैपअप के बाद भी मौका मिलेगा। लेकिन अगर कुछ गड़बड़ हुई तो सोमवार को गैपडाउन भी हो सकता है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में अभी भी मौके हैं। कल भी मिडकैप और स्मॉलकैप में जबरदस्त आउटपरफॉर्मेंस थी। कैपिटल मार्केट शेयर अब भी सबसे बड़ी थीम है। इसके अलावा EMS और कंज्यूमर ड्यूरेबल एक और बड़ी थीम है।
निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,100-24,150 पर और बड़ा सपोर्ट 24,000-24,050 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,250-24,300 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,350-24,400 पर है। आज कोई भी नया ट्रेड सिर्फ इंट्राडे के लिए लें।क्लोजिंग में सभी पोजिशन कवर करें और न्यूट्रल जाएं। बिकवाली का सबसे अच्छा जोन 24,250-24,350 है। SL 24,425 पर रखें। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,075-24,125 है। इसके लिए SL 23,950 रखें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में आज बड़ी ट्रेड से बचें। आज बैंक निफ्टी आपको दोनों तरफ फंसा सकता है। Compulsive ट्रेडर्स 55,800-56,500 की रेंज को स्मार्ट तरीके से ट्रेड करें। आज जो भी नया ट्रेड लें,इंट्राडे में ही निपटा दें। क्लोजिंग में सभी पोजिशन कवर करें और न्यूट्रल जाएं।
आज इन शेयरों पर रहे नजर
LODHA का शेयर वीकली चार्ट पर अच्छा दिख रहा है। शेयर में निचले स्तरों से अच्छा रिवर्सल आया है। फरवरी 2023 के ट्रेंडलाइन सपोर्ट पर खरीदारी देखने को मिली है। करीब ढ़ाई महीने बाद 10 WEMA पार हो रहा है। भाव एक महीने की ऊंचाई पर है। पिछले 5 में से 4 दिन वायदा में शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली है।
ULTRATECH भी वीकली चार्ट पर अच्छा दिख रहा है। शेयर में तेजी का मोमेंटम लौटा है। शेयर 20 WEMA और 100 WMA के पार चला गया है। 50 WMA भी पार करने के कगार पर है। भाव एक महीने की ऊंचाई पर है। पिछले 4 में से 3 दिन वायदा में शॉर्ट-कवरिंग देखने को मिली है।
फोकस में एंजेल वन
यह स्टॉक भी अच्छा लग रहा है। Q4 में एंजेल वन के नतीजे शानदार रहे हैं। मुनाफा 19% बढ़कर 320 करोड़ रुपए पर रहा है। EBITDA मार्जिन 39.7% से बढ़कर 41% पर रहा है। Average Daily Orders 17 महीने की ऊंचाई पर हैं। F&O में मार्केट शेयर 22% के पार निकल गया है। स्टॉक पर Citi और Investec की बुलिश राय है। दोनों ब्रोकरेज फर्म्स की खरीदारी की राय कायम है। टारगेट 340 रुपए का दिया गया है। Citi का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद रिटेल ट्रेडिंग मजबूत है।
फोकस में BSE
कैपिटल मार्केट शेयरों पर नजर रहनी चाहिए। इस स्टॉक पर एंजेल वन के मजबूत नतीजों का असर देखने को मिलेगा। कैपिटल मार्केट इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। चार्ट पर भी BSE बेहद मजबूत है। शेयर नए शिखर पर पहुंचा है।
फोकस में गॉडफ्रे फिलिप्स
स्टॉक पर VST इंडस्ट्रीज के शानदार नतीजों का असर संभव है। VST शायद बड़े गैप-अप पर ही खुले। VST का मुनाफा 53 करोड़ रुपए से बढ़कर 117 करोड़ रुपए पर रहा है। VST का मार्जिन 20% से बढ़कर 45.5% रहा है। चार्ट पर गॉडफ्रे मजबूत है। 20 DEMA, 50 DMA के पार चला गया है।
विप्रो पर फोकस
विप्रो आज बाजार का एक्सिडेंट ऑफ द डे हो सकता है। विप्रो के कमजोर नतीजे और गाइडेंस असर दिखा सकते हैं। कंपनी का 'NO Growth' गाइडेंस बरकार है। Q4 में CC रेवेन्यू ग्रोथ 0.5-0.8% अनुमान के मुकाबले 0.2% (QoQ) रही है। डॉलर रेवेन्यू 1.14% अनुमान के मुकाबले 0.6% (QoQ) रहा है। मार्जिन भी 30 Bps घटकर 17.3% (QoQ) पर रहा है।अगली तिमाही के लिए माइनस 2% तक ग्रोथ गाइडेंस है। बायबैक का साइज बाजार अनुमान से कम है। बायबैक में प्रोमोटर का हिस्सा लेना बड़ा निगेटिव है। 19% प्रीमियम पर 15 हजार करोड़ के बायबैक का एलान हुआ है। बायबैक का भाव 250 रुपए प्रति शेयर है।
फोकस में HDFC Life
इस शेयर पर भी दबाव दिख सकता है। Q4 नतीजे ICICI Pru के मुकाबले फीके हैं। न्यू प्रीमियम इनकम 9% बढ़ी है। लेकिन Value of New Business यानी VNB 8% से ज्यादा घटा है। VNB मार्जिन 26.50% से घटकर 24.0% रहा है। मुनाफा महज 4% बढ़ा है। प्रोमोटर HDFC बैंक को 1000 करोड़ रुपए के प्रेफरेंशियल शेयर जारी होंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।