Stock Market trend : बाजार की चाल सपाट, एक्सपर्ट से जाने निफ्टी-बैंक निफ्टी में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Stock Market trend : मेटल को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं,जिसमें FMCG और मीडिया 1-1% ऊपर हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5-0.5% ऊपर हैं

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 10:05 AM
Story continues below Advertisement
Nifty View : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 56378-56541 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56763-56884/57078 पर है

Stock Market trend : मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच,17 अप्रैल को भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ। फिलहाल निफ्टी 14 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 24190 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 15 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 78,025 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी में ITC, NTPC, ट्रेंट, ONGC और अदाणी एंटरप्राइजेज सबसे ज़्यादा बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि विप्रो, HDFC लाइफ, HCL टेक, टेक महिंद्रा और टाटा कंज्यूमर में सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं,जिसमें FMCG और मीडिया 1-1% ऊपर हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5-0.5% ऊपर हैं।

बाजार में अब क्या हो रणनीति

निफ्टी पर रणनीति


सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24267-24296/24321 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24366-24473/24509 पर है। इसके लिए पहला बेस 24089-24131 पर और बड़ा बेस 23978-24028 पर है। कल कहा था कंसोलिडेशन का दिन है,गैपअप का पीछा करना काम नहीं करेगा, गिरावट में ही खरीदना बेहतर होगा। अहम बात यह है कि FIIs कैश में हल्की-हल्की खरीदारी कर रहे हैं तो वहीं DIIs की कैश में भारी बिकवाली हुई है। बैंक निफ्टी 200DEMA से फिसल रहा है। निफ्टी IT में अभी तक ब्रेकआउट नहीं आया है।

नतीजों और क्रूड पर मार्केट का फोकस बना हुआ है। 24200-24300-24400-24500 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। 24250-500 बीच कठिन बाधा है। 24200-24000 पर मेगा पुट राइटिंग हुई है। जब तक 24131/24089/24028 बचा है तब तक रिवर्सल की उम्मीद है। सभी लॉन्ग सौदों को रजिस्टेंस-1 पर चेक करें,अगर यह पार हुआ तो रजिस्टेंस-2 पर फोकस होगा। अगर 24028/23978 टूटा तो ब्रेकडाउन संभव है,इसी हिसाब से ट्रेड करें। 23978 के नीचे होल्ड किया तो 20DEMA या 23831-23767 दिख सकता है।

Stock market view : जब तक निफ्टी 23950 के ऊपर है डरने की जरूरत नहीं, आदाणी ग्रुप के इस शेयर में हो सकती है बंपर कमाई

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 56378-56541 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56763-56884/57078 पर है। इसके लिए पहला बेस 55803-56009 पर और बड़ा बेस 55267/55443-55621 पर है। दो दिनों से 200DEMA से फिसल रहा है,बैंक निफ्टी 56000 बार-बार टेस्ट कर रहा है। 57000 के कॉल राइटर्स अब नीचे 56500 पर आ रहे हैं,56000 पर अभी भी पुट राइटिंग देखने को मिल रही है। इन सभी जोन में 56000 सबसे अहम है, यह बैंक निफ्टी का 50DEMA का जोन है।

जब तक बेस-1 (56009-55803) बचा हुआ है,तब तक रजिस्टेंस-1 की ओर रिवर्सल संभव है। अगर बेस-1 टूटा तो नीचे की ओर 55621/55443 दिख सकता है, इसी हिसाब से ट्रेड करें। सभी रिवर्सल ट्रेड को रजिस्टेंस-1 पर टेस्ट करें,यह पार हुआ तो 200DEMA (रजिस्टेंस-2) संभव है। सिर्फ 56884/57078 के ऊपर ही बड़े ब्रेकआउट और मेगा शॉर्ट करवरिंग की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।