Market insight : बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार अब थोड़ी मुनाफावसूली की चेतावनी दे रहा है। पूरे मार्च हमने सिर्फ शॉर्ट ट्रेड पर फोकस किया और एकदम सही समय पर शॉर्ट को लॉन्ग सौदों में बदल दिया। पिछले 2 हफ्ते से सिर्फ लॉन्ग रहने की सलाह रही है। लेकिन बुधवार को हमने आधी लॉन्ग पोजिशन बुक करने को कहा। बाकी लॉन्ग सौदे भी या तो बुक करें या 24050 का SL रखें, क्योंकि अब बाजार युद्ध के खत्म होने की खबर को पचा चुका है। यह ठीक वैसे ही है जैसे 22200 पर हम लड़ाई को पचा चुके थे। इसके अलावा सबसे बड़ा इंडेक्स यानी बैंक निफ्टी अब थक रहा है। कल बैंक निफ्टी में डेथ क्रॉसओवर (death crossover) पक्का हुआ है।
