Market Insight : 22150-22200 तक गिर सकता है निफ्टी, इन कमजोर दिख रहे शेयरों में बिकवाली करके बन सकता है पैसा

Market Insight : मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक नियो के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी में जब से 23200 का लेवल रिजेक्ट हुआ है तब से लगातार बिकवाली हो रही है। आज भी भारी बिकवाली आई है। निफ्टी 22550 के नीचे चला गया है

अपडेटेड Oct 23, 2026 पर 12:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Insight : श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी एक बार फिर से नीचे की तरफ 22150-22,200 के लेवल्स छू सकता है। फिर उन लेवल्स से एक अच्छा रिकवरी पैटर्न बनेगा

Market Insight : भारतीय बाजारों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स 615.60 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 72,633.79 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी 249.10 अंक या 1.10 प्रतिशत गिरकर 22,438.55 पर पहुंच गया है। सेक्टर्स की बात करें तो, IT को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, मीडिया और मेटल सेक्टर 1-3% नीचे दिख रहे हैं।। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 2.5% की गिरावट आई है,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 3.7% नीचे कारोबार कर रहा है।

मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक नियो (Kotak Neo) के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी में जब से 23200 का लेवल रिजेक्ट हुआ है तब से लगातार बिकवाली हो रही है। आज भी भारी बिकवाली आई है। निफ्टी 22550 के नीचे चला गया है।

निफ्टी पर राय


ओवरऑल फॉर्मेशन यही संकेत कर रहा है कि अगर निफ्टी 22450 के नीचे जाता है तो हमें फ्रेश शॉर्ट करना चाहिए। अगर निफ्टी 22450 के लेवल्स को तोड़ता है तो फिर इसमें हमें 22350 से लेकर 22300 के लेवल्स आज ही देखने को मिल सकते हैं। लेकिन अगर निफ्टी इस लेवल्स को बचाने में कामयाब रहता है तो फिर हमें बाजार में कंसोलीडेशन जैसा फॉर्मेशन देखने को मिल सकता है। लेकिन बाजार का ओवरऑल ट्रेंड काफी ट्रिकी हो चुका है। ऐसे मामलों में अक्सर डबल बॉटम बनते हैं या फिर कई बार उस बॉटम को ब्रेक करने की भी कोशिश होती हैं। हमें इसी तरह के फॉर्मेशन TCS, Infosys और बाकी आईटी कंपनीज़ में भी देखने को मिले था। हमने देखा कि इनमें बहुत ही क्रूशियल डबल बॉटम्स बने थे। उस समय ऐसा लगा थी कि आईटी सेक्टर अगले फॉल की तरफ जाएगा। लेकिन वहीं पे डबल बॉटम बना।

ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में निफ्टी में भी इसी तरह का फॉर्मेशन बन सकता है। निफ्टी एक बार फिर से नीचे की तरफ 22150-22,200 के लेवल्स छू सकता है। फिर उन लेवल्स से एक अच्छा रिकवरी पैटर्न बनेगा।

श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स

अगर अभी के लिए स्टॉक्स की बात करें तो हमें LIC Housing,यूनाइटेड फास्फोरस, टाटा केमिकल्स और SBI कैपिटल मार्केट्स जैसे कमजोर शेयरों में हमें शॉर्ट के मौके ढूंढने चाहिए। वैसे भी मार्केट इस समय काफी अहम लेवल पर खड़ा है। इन लेवल्स पर SBI कार्ड्स को शॉर्ट करने की सलाह होगी। इसमें एक बड़े फॉल के बाद अच्छा साइडवेज कंसोलिडेशन फॉर्मेशन बना है। इस शेयर में वर्तमान भाव पर बिकवाली की सलाह होगी। यह स्टॉक 500-510 के आसपास सपोर्ट ले सकता है। वहीं, लॉन्ग करने के लिए फेडरल बैंक में अच्छी एक्टिविटी दिख रही है। इस शेयर में 360 रुपए तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

 

 

Swiggy Share Price: नतीजों के बाद स्विगी में लगा लोअर सर्किट, ब्रोकरेज ने भी घटाए टारगेट प्राइस

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।