Get App

Market Insight : 22150-22200 तक गिर सकता है निफ्टी, इन कमजोर दिख रहे शेयरों में बिकवाली करके बन सकता है पैसा

Market Insight : मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक नियो के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी में जब से 23200 का लेवल रिजेक्ट हुआ है तब से लगातार बिकवाली हो रही है। आज भी भारी बिकवाली आई है। निफ्टी 22550 के नीचे चला गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 12:07 PM
Market Insight : 22150-22200 तक गिर सकता है निफ्टी, इन कमजोर दिख रहे शेयरों में बिकवाली करके बन सकता है पैसा
Market Insight : श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी एक बार फिर से नीचे की तरफ 22150-22,200 के लेवल्स छू सकता है। फिर उन लेवल्स से एक अच्छा रिकवरी पैटर्न बनेगा

Market Insight : भारतीय बाजारों ने शुरुआती बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स 615.60 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 72,633.79 पर आ गया है। वहीं, निफ्टी 249.10 अंक या 1.10 प्रतिशत गिरकर 22,438.55 पर पहुंच गया है। सेक्टर्स की बात करें तो, IT को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनमें एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल, मीडिया और मेटल सेक्टर 1-3% नीचे दिख रहे हैं।। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 2.5% की गिरावट आई है,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 3.7% नीचे कारोबार कर रहा है।

मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक नियो (Kotak Neo) के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी में जब से 23200 का लेवल रिजेक्ट हुआ है तब से लगातार बिकवाली हो रही है। आज भी भारी बिकवाली आई है। निफ्टी 22550 के नीचे चला गया है।

निफ्टी पर राय

ओवरऑल फॉर्मेशन यही संकेत कर रहा है कि अगर निफ्टी 22450 के नीचे जाता है तो हमें फ्रेश शॉर्ट करना चाहिए। अगर निफ्टी 22450 के लेवल्स को तोड़ता है तो फिर इसमें हमें 22350 से लेकर 22300 के लेवल्स आज ही देखने को मिल सकते हैं। लेकिन अगर निफ्टी इस लेवल्स को बचाने में कामयाब रहता है तो फिर हमें बाजार में कंसोलीडेशन जैसा फॉर्मेशन देखने को मिल सकता है। लेकिन बाजार का ओवरऑल ट्रेंड काफी ट्रिकी हो चुका है। ऐसे मामलों में अक्सर डबल बॉटम बनते हैं या फिर कई बार उस बॉटम को ब्रेक करने की भी कोशिश होती हैं। हमें इसी तरह के फॉर्मेशन TCS, Infosys और बाकी आईटी कंपनीज़ में भी देखने को मिले था। हमने देखा कि इनमें बहुत ही क्रूशियल डबल बॉटम्स बने थे। उस समय ऐसा लगा थी कि आईटी सेक्टर अगले फॉल की तरफ जाएगा। लेकिन वहीं पे डबल बॉटम बना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें