Get App

Market Insight: इसी हफ्ते 24500 की तरफ बढ़ता दिखेगा निफ्टी, फार्मा और बैंकिंग के इन शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Market Insight: बैंक निफ्टी पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि आज के सेशन में इसमें निगेटिव डेटा बिल्ड अप हुआ है। ओवरऑल बैंक निफ्टी में 58300 का लेवल एक क्रूशियल रेजिस्टेंस रहेगा। अगर आज के सेशन में यह दीवार पार हो जाती है तो शॉर्ट्स थोड़ा चैलेंज होते हुए दिखेंगे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 2:14 PM
Market Insight: इसी हफ्ते 24500 की तरफ बढ़ता दिखेगा निफ्टी, फार्मा और बैंकिंग के इन शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई
Market Insight:अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने आगे कहा कि मार्केट की ओवरऑल पोजीशनिंग पर नजर डालें तो इस समय फार्मा शेयरों का दबदबा दिख रहा है

Market Insight: पिछले कारोबारी सत्र के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्केट में एफआई का सेलिंग प्रेशर थोड़ कम हुआ है। उनके शॉर्ट्स कवर होने शुरू हो गए हैं। क्या ऐसे में लग रहा है कि इस सीरीज के बाद अगली सीरीज में थोड़ी और पॉजिटिविटी की उम्मीद है और इंडेक्स आगे कैसा प्रदर्शन कर सकता है? इस सब बातों और मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स (JM Financial Services) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि वे इस वीक के लिए मार्केट पर अपने व्यू को दो पार्ट में डिवाइड करके चल रहे हैं। बाजार में बड़ी एक्सपायरी आ रही है। मंथली एक्सपायरी कल के सेशन में होगी। ऐसे में बाजार में थोड़ी वोलैटिलिटी जरूर देखने को मिल सकती है।

आज के सेशन में कॉल राइटिंग होते हुए दिख रही है। डेरिवेटिव आंकड़ों से संकेत मिल रहा है कि शायद हफ्ते के शुरुआत में निफ्टी में फिर से 23,800 का लेवल भी देखने को मिल सकता है। ओवरऑल व्यू यह है कि बाय ऑन डिप की रणनीति रखें। इस हफ्ते के सेकंड हाफ में निफ्टी 24,500 की तरफ बढ़ता हुआ दिख सकता है। हो सकता है नेक्स्ट वीक में यह टारगेट अचीव हो। लेकिन मार्केट पर ओवरऑल नजरिया पॉजिटिव है।

पिछले हफ्ते भी हमने देखा कि बाजार शुरुआत में काफी वोलेटाइल था। लेकिन वीक एंड होते-होते हम 24,000 का लेवल सस्टेन कर गए। कहीं ना कहीं एफआई की अग्रेसिव सेलिंग थोड़ी कम हुई है। साथ ही लास्ट वीक में हमने देखा कि बैंकिंग और फाइनशियल्स में रिलेटिव पोजीशनिंग बनी। इस दौरान ऑटो सेक्टर ने लीड किया। ऐसे में ओवरऑल निफ्टी में व्यू पॉजिटिव है। ऐसे मार्केट में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करेगी।

निफ्टी व्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें