Get App

Market Insight : बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की आग में झुलसा बाजार, श्रीकांत चौहान से जाने कमजोर बाजार में भी किन शेयरों में हो सकती है कमाई

Market Insight : श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार के प्लेसमेंट की बात करें तो निफ्टी ने 23,000 के अहम लेवल को तोड़ दिया है। जब तक निफ्टी इसको रीगेन नहीं करेगा तब तक मार्केट प्रेशर में रहेगा। अगर मार्केट निफ्टी 22500 के लेवल को भी तोड़ता है तो इस लेवल के नीचे हमें एक बार 22,150 तक की गिरावट नजर आ सकती जो इसका पिछला लो भी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 3:32 PM
Market Insight : बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की आग में झुलसा बाजार, श्रीकांत चौहान से जाने कमजोर बाजार में भी किन शेयरों में हो सकती है कमाई
Market Insight: श्रीकांत चौहान ने कहा कि अगर निफ्टी में 22500 का लेवल बच गया तो एक छोटा सा पुलबैक देखने मिल सकता है क्योंकि मार्केट ओवरसोल्ड है

Market Insight : बाजार US बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की आग में झुलसता दिख रहा है। आज निफ्टी 6 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। यह 22400 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी दिन की ऊंचाई से 800 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी भारी बिकवाली। आज की गिरावट में निवेशकों के 8.5 लाख करोड़ रुपए डूब गए हैं। क्रूड 100 डॉलर तो 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 5.33% पर है। निफ्टी ऑटो आज का सबसे बड़ा लूजर है। यह 4 फीसदी से ज्यादा टूटा है। कमजोर बिक्री आंकड़े से बजाज ऑटो 8 फीसदी गिरा है। M&M, मारुति और एस्कॉर्ट 52 हफ्तों के निचले स्तर पर हैं।

ऑटो के बाद रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में तेज गिरावट आई है दोनों इंडेक्स करीब दो फीसदी नीचे हैं। उधर मेटल, फार्मा, केमिकल, सीमेंट शेयरों का भी बुरा हाल है। लेकिन चुनिंदा IT और इंश्योरेंस में मजबूती है।

ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार के प्लेसमेंट की बात करें तो निफ्टी ने 23,000 के अहम लेवल को तोड़ दिया है। जब तक निफ्टी इसको रीगेन नहीं करेगा तब तक मार्केट प्रेशर में रहेगा। अगर मार्केट निफ्टी 22500 के लेवल को भी तोड़ता है तो इस लेवल के नीचे हमें एक बार 22,150 तक की गिरावट नजर आ सकती जो इसका पिछला लो भी है। हमें आमतौर पर देखने को मिलता है कि जब मार्केट में नेगेटिव न्यूज़ फ्लो की इंटेंसिटी बढ़ती है तो मार्केट प्रीवियस स्लो को या तो रिटेस्ट करता है या फिर इसको ब्रेक भी करने की कोशिश करता है। इस समय बाजार में यही स्थिति दिख रही है। ऐसे में निफ्टी के 22500 को तोड़ कर 22150 तक गिरने की संभावना बनी हुई है। लेकिन अगर 22500 का लेवल बच गया तो एक छोटा सा पुलबैक देखने मिल सकता है क्योंकि मार्केट ओवरसोल्ड है। लेकिन अभी के लिए सलाह यही होगी कि 22500 के नीचे शॉर्ट कीजिए। 22600 का स्टॉप लॉस रखें और 22150 के टारगेट्स रखें।

श्रीकांत चौहान के पसंदीदा शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें