Market insight : अब मार्केट आउटलुक और कमाई की थीम पर चर्चा करते हुए पेडिग्री एडवाइजर (PADIGREE ADVISORY) के फाउंडर दिलीप भट्ट ने कहा कि बाजार में इस समय काफी पेन है। बाजार पर ईरान युद्ध का असर देखने को मिल रहा है। इससे बाजार और तमाम दिग्गज शेयरों को गहरा घाव लगा है। तमाम अच्छे स्टॉक्स स्ट्रगल करते दिख रहे हैं। ऐसे में हमें कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। ये लड़ाई कब बंद होगी इस पर गेस वर्क भी नहीं करना चाहिए। थोड़ा बहुत वेट करें और थोड़ा बहुत और स्पष्टता आ जाए तो उसके बाद ही काम करे। इस लड़ाई से सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। लेकिन ये पता नहीं चल रहा है कि इससे कौन, किधर और कितना प्रभावित हो रहा है और कितना इंपैक्ट हो रहा है। ऐसे में बाजार में डर का माहौल बना रहेगा। ऐसे में अगर मार्केट में कुछ करना भी है तो स्टॉक स्पेसिफिक रहना चाहिए।
