Sushil Kedia Stock Picks : आरबीआई ने बड़ा कदम उठाया है। इसके चलते रुपए में आज अच्छी खासी रिकवरी आई है। लेकिन मार्केट में अभी भी कन्विक्शन देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में बाजार कैसा रह रह सकता है और क्या इसमें अभी और गिरावट देखने को मिलेगी, इन सभी बातों पर बात करने और अपने बिग और बोल्ड पिक्स बताने के लिए हमारे साथ जुड़े Kedianomics के फाउंडर सुशील केडिया।
बाजार में बिकवाली की रणनीति नहीं
सुशील केडिया ने इस बातचीत में कहा कि आज का दिन खास दिन है। आरबीआई के कदम से रुपए में मजबूती आएगी। निफ्टी में अब और ज्यादा गिरावट आने की संभावना नहीं है, हालांकि थोड़ी बहुत गिरावट आ सकती। ऐसे में बाजार में बिकवाली की रणनीति नहीं रखेंगे। कभी भी तेजी के सिगनल मिल सकते हैं। बैंक निफ्टी नया हाई लगा सकता है।
आईटी के शेयर सबसे पहले भागेंगे
बाजार में तेजी आने पर आईटी के शेयर सबसे पहले भागेंगे। अब बाजार की कमजोरी में IT की भागीदारी नहीं हो रही है। एफएमसीजी शेयर भी भागेंगे। आदाणी एंटरप्राइज, रिलायंसल और एलएंडटी में डीप करेक्शन हो चुका है। सिप्ला जैसे फार्मा शेयर में भी डीप करेक्शन हो चुका है। इन सब में अब कभी भी तेजी के सिगनल ट्रिगर हो सकते हैं। बजाज ट्विन्स में भी यहां से 20-25 फीसदी की तेजी आ सकती है। महिंद्रा और महिंद्रा में भी अच्छी तेजी आ सकती है। मारुति तो न्यू हाई लगाता दिख सकता है। भारती एयरटेल भी जोर से भागने के लिए तैयार है।
आईटी शेयरों पर बात करते हुए सुशील केडिया ने कहा कि टीसीएस, इंफोसिस और विप्रों यहां से 20-28 फीसदी तक भाग सकते हैं। वहीं, एचसीएस टेक 40-45 फीसदी भाग सकता है। आईटी स्टॉक्स में अब बॉय सिगनल आ चुका है।
निफ्टी में दिख सकता है 27000 का लेवल
उन्होंने आगे कहा कि अगर आज रुपया 95 के नीचे बंद होने में कामयाब रहता है तो इसमें आगे तेजी आएगी और डॉलर कमजोर होगा। क्रूड में भी यहां से नरमी आने के उम्मीद है। ऐसे में अगर रुपया मजबूत होता है और क्रूड टूटता है तो भी स्टॉक मार्केट में मंदी से सौदे ढ़ूढना गलत दांव साबित होगा। ऐसा होने पर निफ्टी वापस से 27000 की ओर जाता दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।