Market Insight : मजबूत शुरुआत के बाद सेसेक्स-निफ्टी में बढ़त कायम, मेटल्स और गोल्ड फाइनेंस शेयरों पर रखें नजर

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा आज बाजार में बैंकों के चलने और IT में मुनाफावसूली के ट्रिगर्स हैं। आज कोस्पी में बड़ी रैली हो रही है और बॉन्ड यील्ड्स नीचे आई हैं। इसके अलावा आज मेटल्स और गोल्ड फाइनेंस शेयरों पर नजर रखें। गोल्ड NBFCs आज की सबसे मजबूत ट्रेड हो सकती है। मणप्पुरम,मुथूट और फेडरल बैंक फोकस में रहेंगे

अपडेटेड Aug 20, 2026 पर 11:59 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Insight :अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,150-24,200 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,300-24,350 पर है

Market Insight :भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने मजबूत शुरुआत के बाद अपनी बढ़त बनाए रखी है और निफ्टी 24,200 के स्तर के ऊपर ट्रेड कर रहा है। सुबह 11:15 बजे के आसपास सेंसेक्स 564.70 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 77,474.38 पर और निफ्टी 141.65 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 24,219.95 पर दिख रहा था। बाजार में पिछले 11 दिनों से लोअर हाईज बन रहे हैं और 1-2 दिन को हटा दें तो लोज भी बने हैं। निफ्टी ब्रेथ चार्ट बेहद अहम जोन में है। ब्रेथ चार्ट की वैल्यू 20% से नीचे आई है। इसका मतलब है कि तेजी वाले शेयरों की संख्या 20% से कम हुई है। अमूमन इस जोन से अच्छा रिवर्सल दिखता है।

बाजार: आज कहां हो नजर?

सबसे पहले तो अपने पोजिशनल शॉर्ट्स में 24,200 का SL रखें। इसके बाद देखें कि बाजार में गैपअप टिकता है या नहीं। आज बाजार में बैंकों के चलने और IT में मुनाफावसूली के ट्रिगर्स हैं। आज कोस्पी में बड़ी रैली हो रही है और बॉन्ड यील्ड्स नीचे आई हैं। इसके अलावा आज मेटल्स और गोल्ड फाइनेंस शेयरों पर नजर रखें। गोल्ड NBFCs आज की सबसे मजबूत ट्रेड हो सकती है। मणप्पुरम,मुथूट और फेडरल बैंक फोकस में रहेंगे। हिंद जिंक में भी तेजी है लेकिन यहां OFS का डर है। हिंडाल्को और नाल्को जैसे शेयर आज अच्छे चल सकते हैं। PSU बैंकों में भी रिलीफ रैली की उम्मीद रहेगी।लेकिन अगर गैपअप फेल हुआ तो बड़ा निगेटिव होगा और अगर कल का निचला स्तर टूटा तो बड़ी वाली गिरावट का रिस्क होगा।


निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,150-24,200 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,300-24,350 पर है। अगर गैपअप 24,200-24,250 के आसपास फेल हो तो बिकवाली करें। SL 24,300 पर रखें। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,050-24,100 पर और बड़ा सपोर्ट 23,950-24,000 पर है। अगर निफ्टी 24,050-24,100 को बचाए तो खरीदारी करें,सख्त SL 24,000 पर होना चाहिए।

Market View : बाजार में लगातार 7 सात दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, जानिए किन शेयरों और सेक्टरों में हो सकती है कमाई

बैंक निफ्टी पर रणनीति

इसके लिए पहली रुकावट 57,400-57,600 पर है। इसके ऊपर टिका तो बड़ी वाली कवरिंग हो सकती है। गैपअप के बाद थोड़ा रुकें और फिर खरीदारी करें और पहले घंटे के निचले स्तर का स्टॉप लॉस लगाएं। बिकवाली तभी करें अगर 57,600 रिजेक्ट हो, 57,800 का SL रखें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।