Market View :अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से बाजार में लगातार सात दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया है। निफ्टी करीब 150 प्वाइंट चढ़कर 24200 के ऊपर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में 400 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, फीयर इंडेक्स इंडिया VIX करीब 5% फिसला है। IT शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी है। आईटी इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी चढ़ा है। 1.5 से 2 फीसदी की तेजी के साथ विप्रो और इंफोसिस निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। साथ ही टाटा एलेक्सी और कोफोर्ज 3% के उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। अमेरिका में चिप शेयरों में बिकवाली और सॉफ्टवेयर शेयरों में खरीदारी से आईटी में रौनक है।
IT के साथ ही कैपिटल मार्केट्स और NBFCs में भी अच्छी तेजी है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब फीसदी चढ़े हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल और रियल्टी में भी दबाव है। वहीं तेल गैस शेयरों में हल्का दबाव है। लगातार दूसरे दिन शुगर शेयरों में रफ्तार बनी हुई है। अवध शुगर्स और बजाज हिंदुस्तान में 7-9 परसेंट का उछाल आया है। साथ ही बलरामपुर चीनी,त्रिवेणी इंजीनियरिंग,श्री रेणुका शुगर्स और धामपुर में भी जोरदार खरीदारी आई है।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल?
मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़ ने कहा कि निफ्टी में पिछले दो सप्ताह से लगातार गिरावट देखने को मिली है। यह पर लोअर लोज के चार्ट फॉर्मेशन नजर आ रहे हैं। निफ्टी 200 डेमा के नीचे स्लिप होता दिखा है। इसके लिए 23,910 का लेवल काफी अहम है। यह एक बड़े सपोर्ट का रोल अदा करेगा। 23,900 के नीचे का ब्रेकडाउन निफ्टी की गिरावट को बढ़ा सकता। मार्केट इस समय साइडवेज नेगेटिव है। लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक मौके जरूर देखने मिल सकते है।
कल बैंक निफ्टी में भी गिरावट आई है। इसके लिए कल का लो काफी अहम होगा। अगर बैंक निफ्टी 57,000 के नीचे फिसलता है तो इसमें नीचे की तरफ 56400 तक की गिरावट देखने मिल सकती है। इंडेक्स के नजरिए मार्केट साइडवेज नेगेटिव है, लेकिन यह स्टॉक स्पेसिफिक अच्छा कमाल कर सकता।
पंकज रांदड़ ने कहा कि Nippon Life India फ्यूचर्स में उनकी खरीदारी की सलाह होगी। यहां काफी स्ट्रांग चार्ट सेटअप नजर आ रहा है। इस शेयर में ₹1225 के लेवल पर खरीदारी की सलाह रहेगी। कल यह काउंटर इसी के आसपास आकर बंद हुआ था। ₹1210 का एक स्टॉप लॉस मेंटेन करें। इस शेयर में ₹1255 तक के टारगेट्स देखने को मिल सकते हैं। ये टारगेट्स ट्रेडिंग के नजरिए से दिए गए हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।