Market Insight :भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने मजबूत शुरुआत के बाद अपनी बढ़त बनाए रखी है और निफ्टी 24,200 के स्तर के ऊपर ट्रेड कर रहा है। सुबह 11:15 बजे के आसपास सेंसेक्स 564.70 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 77,474.38 पर और निफ्टी 141.65 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 24,219.95 पर दिख रहा था। बाजार में पिछले 11 दिनों से लोअर हाईज बन रहे हैं और 1-2 दिन को हटा दें तो लोज भी बने हैं। निफ्टी ब्रेथ चार्ट बेहद अहम जोन में है। ब्रेथ चार्ट की वैल्यू 20% से नीचे आई है। इसका मतलब है कि तेजी वाले शेयरों की संख्या 20% से कम हुई है। अमूमन इस जोन से अच्छा रिवर्सल दिखता है।
