Market Insight : कच्चे तेल के उबाल ने बाकी अच्छे संकेतों पर फेरा पानी, IT शेयरों से नजर आ रही उम्मीद

Market Insight : अनुज सिंघल ने कहा कि कच्चे तेल के उबाल ने बाकी अच्छे संकेतों पर पानी फेर दिया है। हालांकि,अभी भी कुल मिलाकर संकेत पॉजिटिव ही हैं। अमेरिका में सॉफ्ट जॉब डाटा एक बहुत बड़ा पॉजिटिव है। डॉलर और बॉन्ड यील्ड्स का नीचे आना इक्विटी पॉजिटिव है

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 11:09 AM
Market Insight : अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,500-24,550 पर और बड़ा सपोर्ट 24,350-24,400 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,650-24,700 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,750-24,800 पर है

Market Insight : 10 अगस्त को उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सेशन में भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 24600 के आसपास दिख रहा है। HDFC लाइफ, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड कॉर्प,SBI और अदाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि टाइटन कंपनी,टाटा स्टील,ग्रासिम,टेक महिंद्रा और इंफोसिस में बढ़त दिख रही है। सुबह 10:45 बजे के आसपास सेंसेक्स 103.64 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 78,602.81 पर और निफ्टी 26.70 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 24,597.35 पर दिख रहा था।

बाजार: मिले-जुले संकेत

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कच्चे तेल के उबाल ने बाकी अच्छे संकेतों पर पानी फेर दिया है। हालांकि,अभी भी कुल मिलाकर संकेत पॉजिटिव ही हैं। अमेरिका में सॉफ्ट जॉब डाटा एक बहुत बड़ा पॉजिटिव है। डॉलर और बॉन्ड यील्ड्स का नीचे आना इक्विटी पॉजिटिव है। FIIs की भी छोटी ही सही,कैश में मामूली खरीदारी रही है। वीकेंड पर कुछ शानदार नतीजे आए हैं। टाइटन और हिताची ने जबर्दस्त नतीजे पेश किए हैं। ऐसे में अगर कच्चा तेल ना उबलता तो बड़ा ब्रेकआउट होता। तकलीफ यही है कि ईरान-US डील हो नहीं रही है। ऐसे में कच्चा तेल $80 के नीचे आने को तैयार नहीं। बाजार में कोई भी ब्रेकआउट बिना कच्चे तेल के नीचे आए नहीं होगा।


बाजार: आज कहां हो नजर

पिछले कुछ दिनों से हम मेटल्स पर पॉजिटिव हुए हैं। आज भी मेटल शेयरों में अच्छी रैली हो सकती है। सोना और चांदी में सबसे ज्यादा रैली हुई है। इसके लिए मणप्पुरम, मुथूट फाइनेंस और हिंद जिंक को रडार पर रखें। टाइटम के नतीजे ब्लॉकबस्टर हैं और कल्याण भी काफी मजबूत है। आज IT भी वापस रडार में रह सकता है। शुक्रवार को भी हमने IT पर एक बोल्ड पॉजिटिव नजरिया लिया था। इस बार IT की रैली फेल होती नहीं दिख रही है। अगर 200 DMA यानी 32,700 पार हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। निफ्टी बैंक चलने को तैयार नहीं है क्योंकि प्राइवेट बैंक कमजोर हैं। अब तक HDFC बैंक कमजोर था,अब ICICI भी गिर गया। आज SBI पर एक मैच्योर्ड रिएक्शन देखने को मिलेगा। SBI अब एक रेंज में रहेगा,52-हफ्ते का हाई लगाने के ट्रिगर्स अभी नहीं हैं।

CAS से नाराज ट्रेडर्स

क्लोजिग ऑक्शन सेशन से आम ट्रेडर्स में नाराजगी है। 12 अगस्त को एक दिन के ट्रेडिंग बायकॉट का आह्वान किया गया है। SEBI के सख्त नियमों के साथ ऊंचे टैक्स का भी विरोध होगा। इसके लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है। 12 अगस्त को एक भी ट्रेड पंच नहीं करने का आह्वान किया जा रहा है। इसके लिए टेलीग्राम पर इंडियन रिटेल इंन्वेस्टर्स एंड ट्रेडर्स (IRTA)चैनल बनाया गया है। दो दिन में IRTA चैनल से 1300 से ज्यादा मेंबर जुड़े हैं।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,500-24,550 पर और बड़ा सपोर्ट 24,350-24,400 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,650-24,700 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,750-24,800 पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 24,450-24,550 है। इसके लिए SL 24,400 पर रखें। 24,650-24,700 के रिजेक्शन पर बिकवाली करें। इसे लिए SL 24,750 पर होना चाहिए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए 57,400-57,500 मेक ऑर ब्रेक जोन है। अगर इसके नीचे फिसले तभी रैली फेल होगी। लेकिन बड़ी तेजी के लिए 58,200 के ऊपर बंद होना जरूरी है।

 

Market Trend : सपाट शुरुआत के बाद बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।