Market Insight : 10 अगस्त को उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सेशन में भारतीय इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 24600 के आसपास दिख रहा है। HDFC लाइफ, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड कॉर्प,SBI और अदाणी एंटरप्राइजेज निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि टाइटन कंपनी,टाटा स्टील,ग्रासिम,टेक महिंद्रा और इंफोसिस में बढ़त दिख रही है। सुबह 10:45 बजे के आसपास सेंसेक्स 103.64 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 78,602.81 पर और निफ्टी 26.70 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 24,597.35 पर दिख रहा था।
