Market Insight : बुधवार, 12 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरा है और निफ्टी 24,300 के आसपास कारोबार कर रहा है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। TCS के शेयर 4% से ज्यादा गिरे हैं। जबकि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाइटन कंपनी और टाटा स्टील के शेयरों में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। IT सेक्टर पर सबसे बुरा असर पड़ा और इसमें 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट नजर आ रही है। जबकि PSU बैंकों ने बाजार की कमजोरी के बावजूद 1.71% की बढ़त हासिल की है।
बाजार: क्या आ रहा बड़ा करेक्शन?
बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल का प्राइस एक्शन करेक्शन का पहला संकेत था। कल खराब बाजार में भी वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX का गिरना ठीक नहीं है। India VIX अब कॉम्प्लेसेंसी जोन (Complacency Zone) में आ चुका है। पिछली बड़ी गिरावट इसी VIX स्तर पर आई थी।
बैंक निफ्टी कल 200 DMA के ठीक नीचे बंद हुआ। आज शायद निफ्टी IT में भी थोड़ी मुनाफावसूली आ जाए। फिलहाल इंडेक्स में तेजी के ट्रिगर्स काफी कम हैं। ऐसे में अगर 24,350 टूटा तो वापस ब्रेकआउट फेल होने का रिस्क रहेगा। अगर निफ्टी 24,650 के ऊपर निकले तो ट्रेंड वापस पॉजिटिव होगा।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि आज शाम को भारत और US दोनों के महंगाई के आंकड़े आएंगे। अगर महंगाई के आंकड़े अच्छे रहे तो ये बड़ा पॉजिटिव होगा। आज 2 एक्सपायरी के बीच का ट्रेडिंग सेशन भी है। आज गोदरेज कंज्यूमर में शायद एक बड़ा एक्सीडेंट हो। गोदरेज कंज्यूमर के MD & CEO ने पद छोड़ा है। मगर बड़े गैपडाउन पर शॉर्ट करने की गलती ना करें। आज संभव है गोदरेज कंज्यूमर में लॉन्ग टर्म बॉटम बने। अगर निवेशक हैं तो आज गोदरेज कंज्यूमर में निवेश का अच्छा मौका होगा।
मणप्पुरम के नतीजे शानदार हैं और सोने में रैली लौटी है। मणप्पुरम पिछले कुछ दिनों से हमारा पसंदीदा शेयर रहा है। मणप्पुरम में ट्रेडिंग पोजिशन चाहें तो गैपअप में बुक करें, निवेशक बने रहें। इसके अलावा इस बाजार के लिए एक बड़ा रिस्क ओपन हुआ है।
बाजार में अब क्या है ओवरसप्लाई?
आज एक ही दिन में 3-4 ब्लॉक डील्स हुई हैं। Tenneco, डॉ अग्रवाल हेल्थ और Thyrocare में ब्लॉक डील्स हुई हैं। बाजार में लगातार OFS और QIP भी हो रहे हैं। खराब क्वालिटी के IPOs फिर वापसी कर रहे हैं। सभी IPOs खराब नहीं हैं, लेकिन 75-80% बहती गंगा में हाथ धोने वाले हैं। आप पिछले 4-5 साल के IPOs का ट्रैक रिकॉर्ड देख लीजिए। दिक्कत ये है कि IPO के समय सब इतने एक्टिव होते हैं और उसके बाद उन शेयरों की कोई बात नहीं करता है। ऐसे ही IPOs शेयर बाजार का भरोसा चोट पहुंचाते हैं। मेरा ये नजरिया है कि 20 में से सिर्फ 1 IPO लॉन्ग टर्म में अच्छा होता है। बाकी को नजरअंदाज करें, लिस्टिंग के बाद नतीजे देखें। 90% से ज्यादा शेयर आपको लिस्टिंग प्राइस से 20-40% डिस्काउंट पर मिल जाएंगे। ये IPO सेकेंडरी मार्केट की लिक्विडिटी खींच लेते हैं।
अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,400-24,450 (कल का निचला स्तर) पर और मेक ऑर ब्रेक सपोर्ट 24,300-24,350 (पिछला रजिस्टेंस) पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,550-24,600 (कल का हाई) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,600-24,700 (इस सीरीज का हाई) पर है। 24,500-24,550 रिजेक्ट हो तो बेचें, SL 24,600 पर रखें। खरीदारी तभी करें जब निफ्टी 24,300-24,350 को बचाए। इसके लिए सख्त SL 24,250 पर सेट करें।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि कल निफ्टी बैंक 200 DMA पर बंद हुआ है। 57,000-57,200 पर आखिरी बड़ा सपोर्ट है। इसके नीचे फिसले तो 56,000-56,500 का रास्ता खुल जाएगा। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 57,600-57,800 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58,000-58,200 पर है। बैंक निफ्टी में फिलहाल सावधान ही रहें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।