Market Insight : बाजार में चल रही रिकवरी ट्रेड, आज फिर हो सकती है IT और बैंक शेयरों की रैली

Market Insight : बाजार में अब एक मीन रिवर्जन रैली हो रही है। बाजार काफी ओवरसोल्ड था और अब एक रिकवरी ट्रेड चल रही है। अब जब तक 10 और 20 DEMA के ऊपर हैं, नजरिया पॉजिटिव है। अगर वापस 20 DEMA के नीचे आएं तो सतर्क हो जाएं और अगर 10 DEMA टूटा तो वापस शॉर्ट ट्रेड प्ले होगा

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 9:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Insight : बाजार में अब एक मीन रिवर्जन रैली हो रही है। बाजार काफी ओवरसोल्ड था और अब एक रिकवरी ट्रेड चल रही है

Market Insight : बाजार के लिए आज ग्लोबल संकेत अच्छे नजर रहे हैं। वहीं, कल बाजार में अच्छी तेजी नजर आई थी। आज के मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल गिफ्ट निफ्टी की सुस्ती में भी आवाज़ पर Buy का बोल्ड कॉल दिया गया था। कल साफ नजरिया था कि बैंक और IT दोनों चलेंगे। साथ ही RIL और भारती एयरटेल का जियो IPO कनेक्शन भी समझाया गया था। ऐसे में कोई कारण नहीं था कल बाजार के ना चलने का। लेकिन कल की रैली की क्वालिटी काफी खराब थी। कल सिर्फ वही शेयर चले जो अब तक नहीं चल रहे थे। कल मार्केट ब्रेथ खराब थी। बड़ा सवाल यह है कि क्या अब लार्जकैप चलेंगे और स्मॉलकैप गिरेंगे?

CAS में बड़े बदलाव

CAS में बदलाव के लिए SEBI का शुक्रिया। SEBI ने CAS में बदलाव पर फाइनल सर्कुलर निकाला है। एक्सपायरी के दिन वायदा सेटलमेंट CAS से नहीं होगा। एक्सपायरी के दिन वायदा सेटलमेंट पुराने VWAP सिस्टम से होगा। CAS की टाइमिंग बदली है। अब 3:30 बजे से 10 मिनट का CAS होगा। CAS के दौरान मार्केट ऑर्डर कैंसिल नहीं किए जा सकेंगे। स्टॉक और इंडेक्स वायदा की ट्रेडिंग 3:45 तक होगी। एक्सपायरी के दिन एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रैक्ट की ट्रेडिंग 3:30 पर रुकेगी। SEBI का नया सर्कुलर 7 दिसंबर से लागू होगा। अनएक्जिक्यूटेड ऑर्डर से जुड़ा फैसला 8 फरवरी से लागू होगा।


बाजार: आज के संकेत

आज फिर IT और बैंक दोनों में रैली हो सकती है। US बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल में कोई बड़ा उछाल नहीं है। कोस्पी और नैस्डेक ऊपर आए हैं, लेकिन भरोसा नहीं है। कल बैंक और IT ADRs में बड़ी रैली हुई है। टेक टेक महिंद्रा और विप्रो ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। FIIs ने ढाई महीने में सबसे ज्यादा इंडेक्स फ्यूचर्स खरीदे हैं। कल FIIs ने करीब 17,000 शॉर्ट कवर किए। लेकिन दिक्कत ये है कि कल कैश मार्केट में बिकवाली बढ़ी है और ये एक रिस्क फैक्टर बना रहेगा। कच्चा तेल भले ही ऊपर नहीं आया, लेकिन अभी भी कम्फर्ट जोन से बाहर है और रूस-यूक्रेन और हूती के लड़ाई पर अभी कोई अच्छी खबर नहीं है।

गोल्ड ETF निवेश पर लगाम

म्युचुअल फंड्स ने गोल्ड ETF में नए निवेश पर रोक लगाई है। टाटा, HDFC, ICICI प्रू समेत 7 MFs ने नोटिस जारी किया है। आज से गोल्ड ETF में एकमुश्त या नया SIP निवेश नहीं होगा। MFs की तरफ से कहा गया है कि मौजूदा SIP जारी रहेंगी, उनमें कोई दिक्कत नहीं है। MFs ने गोल्ड ETF में निवेश पर रोक का कारण नहीं बताया है। गोल्ड ETF में निवेश पर लगाम से रुपये को सहारा मिलने की उम्मीद है। चीन के बाद भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सोना इंपोर्ट करता है। सोने के बढ़ते इंपोर्ट से रुपये पर दबाव बढ़ता है।

बाजार: अब क्या करना है?

बाजार में अब एक मीन रिवर्जन रैली हो रही है। बाजार काफी ओवरसोल्ड था और अब एक रिकवरी ट्रेड चल रही है। अब जब तक 10 और 20 DEMA के ऊपर हैं, नजरिया पॉजिटिव है। अगर वापस 20 DEMA के नीचे आएं तो सतर्क हो जाएं और अगर 10 DEMA टूटा तो वापस शॉर्ट ट्रेड प्ले होगा। अभी भी जोखिम है कि 22,200 का लो टूट सकता है। लेकिन उसके लिए ग्लोबल और लोकल संकेतों को बिगड़ना होगा। AI ट्रेड अगर खत्म होती है तो हमारे लिए बड़ा पॉजिटिव होगा। लेकिन अगर AI ट्रेड वापस लौटी तो हम फिर गिर सकते हैं

बाजार: आज का दांव

BSE, Angel One, Motilal Oswal के लिए अच्छे संकेत हैं। इन पर CAS में बदलाव का अच्छा असर होगा। हालांकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आ सकती है।

Wipro के लिए भी अच्छे संकेत हैं। इसकी CC आय ग्रोथ फ्लैट रही है। जबकि इसमें करीब 0.75% गिरावट का अनुमान था। EBIT मार्जिन 16.5% पर रहा है। इसके 16% पर रहने का अनुमान था।

Tech Mahindra के लिए भी अच्छे संकेत हैं। इसकी CC आय 2.4% बढ़ी है, जबकि अनुमान करीब 1.4% का था। Orange Deal Ramp-Up से आय ग्रोथ को सहारा मिला है। मार्जिंस में लगातार 12वीं तिमाही में बढ़ोतरी हुई है। EBIT मार्जिन 14.5% के अनुमान के मुकाबले 14.8% पर रहा है।

Persistent में एक्शन रह सकता है। यह आज की सबसे बोल्ड कॉल है। बड़े गैपडाउन में निवेशक फिर से एक्टिव हो जाएं। याद है न जब 4,300 रुपए पर सबने शॉर्ट कहा था, हमने कॉन्ट्रा लॉन्ग का नजरिया लिया था। लेकिन आज Persistent में शुरुआती गिरावट आ सकती है। क्योंकि मार्जिन पर बड़ा असर है और अधिग्रहण का भी असर है। लेकिन लंबी अवधि में ये दिक्कतें दूर होंगी।

Muthoot Finance और Manappuram के लिए भी अच्छे संकेत हैं। सोने में तेजी और NBFC कंपनियों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। LTF पर भी नजर रखें, इसके ऑपरेशनल नतीजे अच्छे रहे हैं। बाजार बंद होते-होते HDFC AMC के नतीजे आए। नतीजों के इंटरनर्ल्स अच्छे लग रहे हैं

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 22,850-22,900 पर और बड़ा सपोर्ट 22,700-22,750 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,000-23,100 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,150-23,250 पर है। सबसे अच्छा खरीदारी जोन 22,800-22,850 है। SL 22,700 पर रखें। 23,100-23,200 के रिजेक्शन पर बिकवाली करें। SL 23,250 पर रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 55,500-55,800 पर और बड़ा सपोर्ट 55,000-55,200 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 56,000-56,200 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56,500-56,800 पर है। सबसे अच्छा खरीदारी जोन 55,500-55,800 है। सख्त SL 55,400 पर रखें। 56,000-56,200 के रिजेक्शन पर बिकवाली करें, सख्त SL 56,300 पर होना चाहिए।

 

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।