Market Insight : शुक्रवार के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। ऑटो, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में आई तेजी ने IT शेयरों में आई कमजोरी के असर की भरपाई कर दी है। फिलहाल सेंसेक्स 101.82 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 78,029.97 पर और निफ्टी 48.90 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 24,366.05 पर दिख रहा है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो,रियल्टी और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी नजर आ रही है। जबकि IT और FMCG शेयरों ने बेंचमार्क पर दबाव बनाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त रही है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 2.80 प्रतिशत की गिरावट आई है।
रेंज टूटेगी या फेल होगा ब्रेकआउट?
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज की क्लोजिंग सबसे अहम होगी। अगर आज क्लोजिंग 24,400 के ऊपर हुई तो ब्रेकआउट कन्फर्म होगा। आज IT शेयर शायद बाजार का साथ ना दें। कल 4 दिनों की रैली के बाद IT शेयरों में थोड़ी मुनाफावसूली आई। आज सुबह कोस्पी 15% ऊपर था और चिप शेयरों में भारी रैली है। कल क्लोजिंग में हमने IT शेयरों में मुनाफावसूली का नजरिया लिया था। सॉफ्टवेयर शेयर और इंफोसिस ADR कल नीचे आए हैं। ऐसे में देखना होगा कि आज बैंक निफ्टी क्या करता है। इनके अलावा पावर इक्विपमेंट शेयर आज के हीरो हो सकते हैं। हिताची,GV T&D, CG पावर जैसे शेयर आज बढ़िया चल सकते हैं।
बाजार: चिप शेयरों की वापसी
कल निफ्टी IT 200 DMA के करीब आकर ठंडा पड़ा था। अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि निफ्टी IT की रैली खत्म होगी। लेकिन 4 दिन से लगातार चला है,थोड़ी मुनाफावसूली लाजिमी है। कोस्पी का 15% चलना भी IT शेयरों के लिए एल्गो निगेटिव है। कोस्पी को देखकर लगता है कि यह इंडेक्स है या स्मॉलकैप? एक इंडेक्स रोज 10-15% के मूव कैसे दे सकता है? भारत में इस तरह की चीजें नहीं होती हैं। भारत का बाजार सधे हुए मूव्स देता है। कोस्पी जैसे बाजार अब एक जुए वाले कैसीनो बन गए हैं। खैर जो भी है,आज इसका असर देखने को मिलेगा। कल निफ्टी IT हाई से ठंडा पड़ा था और बैंक चले थे। आज शायद बैंकों चलें और निफ्टी आईटी ठंडा पड़े। उसके बाद देखेंगे कि बाजार क्या करता है। आज हिताची,GV T&D और CG पावर जैसे शेयरों पर फोकस रहेगा।
अगर IT गिरा तो क्या बैंक चलेंगे?
दो दिनों से HDFC बैंक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर को बचा रहा है। पिछली बार भी HDFC बैंक में इन स्तरों से 5-6% की रैली हुई थी। हालांकि ध्यान रहे,ये बाजार की सबसे कमजोर कड़ी है और अगर बड़ी रैली हुई तो ऊपरी स्तरों पर फेल होने का रिस्क रहेगा। कच्चा तेल अभी भी $88 के आसपास बना हुआ है। ऐसे में बैंक निफ्टी में बड़ी रैली का टिकना मुश्किल है। बैंक निफ्टी में 200 DMA का जोन 57,400-57,500 पर है। किसी भी बड़ी रैली के लिए इस जोन के ऊपर टिकना जरूरी है। 2-3 दिनों से इंडेक्स इन्हीं स्तरों के पास आकर अटक रहा है। बैंक निफ्टी के पक्ष में एक बात है,FII की बिकवाली कम हुई है। अगर अगस्त में FIIs की खरीदारी लौटी तो बड़ा पॉजिटिव होगा। ध्यान रहे,बैंकों के नतीजे अच्छे रहे लेकिन शेयर नहीं चले, क्योंकि बाजार को Q2 की अर्निंग्स में बड़ा रिस्क नजर आ रहा है।
ऑटो,खास तौर से 2-व्हीलर शेयर काफी मजबूत हैं। कल भी सभी 2-व्हीलर शेयरों ने नया ब्रेकआउट दिया। इनके अलावा ऑटो एंसिलरी शेयर भी काफी मोमेंटम में हैं। फार्मा अभी भी सबसे लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर है। आज मिडकैप और स्मॉलकैप्स पर भी ध्यान रखना होगा। 2-3 दिनों से मार्केट ब्रेथ बहुत अच्छी नहीं रही है और कल तो पूरे दिन Adv/Dec खराब ही रहा। India VIX अब काफी ओवरसोल्ड है,यहां भी ध्यान रखें। Put Call रेश्यो अब काफी बढ़ चुका है,हालांकि खतरे को जोन में नहीं है। PCR 1.26 पर है, 1.35 के ऊपर निकला तो काफी ओवरबॉट होगा। बाजार में अब तक टेक्सचर 'Buy on Dips' का ही रहा है। लेकिन अब हम रेंज के सबसे ऊंचे स्तर पर आ चुके हैं। ऐसे में आज की क्लोजिंग काफी अहम होने वाली है।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,350-24,400 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,500-24,550 पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,250-24,300 पर और बड़ा सपोर्ट 24,150-24,200 पर है। 24,350-24,400 रिजेक्ट होने पर बिकवाली करें, SL पर 24,450 रखें। अगर गैपअप टिका रहे,तभी खरीदारी के बारे में सोचें।
बैंक निफ्टी के लिए सबसे अहम रजिस्टेंस 57,400-57,500 पर है। 57,500 के ऊपर निकले तो 57,800-58,000 संभव है। 57,500 फेल हो तो 57,800 के SL से बेचें। सपोर्ट जोन 6,800-57,000 है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।