Get App

लगातार दूसरे सेशन में दिखी मुनाफा वसूली, सेंसेक्स 470 अंक टूटा, निफ्टी 14,280 के आसपास बंद

बाजार में आज लगातार दूसरे सेशन में मुनाफावसूली देखने को मिली।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2021 पर 8:17 AM
लगातार दूसरे सेशन में दिखी मुनाफा वसूली, सेंसेक्स 470 अंक टूटा, निफ्टी 14,280 के आसपास बंद

03:36PM

बाजार में आज लगातार दूसरे सेशन में मुनाफावसूली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 470.40 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 48,564.27 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 205.30 अंक यानी 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 14,281.30 के स्तर पर बंद हुआ है।

02:45PM

RALLIS INDIA Q3(YoY)| मुनाफा 38 Cr से बढ़कर 45 Cr और  कंसो आय 533.6 Cr से बढ़कर 570.5 Cr करोड़ रुपए रहा है।कंसो EBITDA 55.7 Cr से बढ़कर 60.1 Cr और कंसो EBITDA मार्जिन 10.45 फीसदी से बढ़कर 10.54 फीसदी रहा है। 

02:25PM

ISMA के आंकड़ों के मुताबिक 1 अक्टूबर- 15 जनवरी तक शुगर आउटपुट 1.43 Cr tn रहा है। शुगर आउटपुट पिछले साल की इसी अवधि के 1.09 Cr tn से बढ़कर 1.43 Cr tn रहा है। 15 जनवरी तक 440 के मुकाबले 487 शुगर मिलों में कामकाज शुरू हो गया है। 1 अक्टूबर- 15 जनवरी यूपी में शुगर आउटपुट 1.8 फीसदी घटा है।

02:10PM

बाजार में लगातार दूसरे सेशन में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। लेकिन रिकवरी की कोशिश भी जारी है। निफ्टी निचले स्तर से करीब 100 तो बैंक निफ्टी 275 अंक सुधरा है। RIL, HDFC BANK और ITC बाजार को सहारा दे रहे हैं।

01:45PM

APOLLO HOSPITALS का QIP जल्द

1 हफ्ते में APOLLO HOSPITALS का QIP आ सकता है। इश्यू के जरिए कंपनी की 1500 करोड़  जुटाने की योजना है। QIP के लिए अच्छी डिमांड की उम्मीद है।

01:30PM

हफ्ते के पहले दिन बाजार में BEAR से BULLs पिछड़ गए हैं।  निफ्टी 14300 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी दिन की ऊंचाई से 500 अंक नीचे है। मिडकैप में सबसे ज्यादा कमजोरी है।  इंडेक्स 2 फीसदी नीचे है।

12:50PM

TCS ने 5G नेटवर्क रोलआउट के लिए Three UK से करार किया है। Three UK,UK की बड़ी मोबाइल नेटवर्क कंपनी है।

12:45PM

Shakti Pumps Q3 (YoY)| कंपनी  घाटे से मुनाफे में आई  है। 8.7 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले 26.5 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। आय 93.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 316.6 करोड़ रुपए रहा है। 0.2 करोड़ EBITDA घाटा के मुकाबले 50 Cr EBITDA रहा है।

12:40PM

MAJESCO Q3 (YoY)|मुनाफा 0.86 करोड़ रुपए  से बढ़कर 27.7 करोड़ रुपए और आय  आय 4.7 करोड़ रुपए से बढ़कर 38.7 करोड़ रुपए रहा है।

12:15PM

सोने में मजबूती

MCX पर सोना 49000  रुपए के स्तर के करीब दिख रहा है। डॉलर में कमजोरी से निचले स्तर पर इसे सपोर्ट है। डॉलर इंडेक्स 4 हफ्ते के ऊपरी स्तर से फिसला है। बाजार को US में राहत पैकेज पास होने का इंतजार है।

12:00PM

चांदी में मजबूती

MCX पर चांदी 65000 के रुपए के स्तर के करीब है। डॉलर में कमजोरी से निचले स्तर पर सपोर्ट है। बाजार को US में राहत पैकेज पास होने का इंतजार है।

11:50AM

क्रूड में गिरावट

ब्रेंट 55 डॉलर के नीचे फिसल गया है। लगातार 9 हफ्ते की तेजी के बाद इसमें गिरावट है। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ी है। जर्मनी, फ्रांस में लॉकडाउन से कमजोरी है। अमेरिका के कमजोर आंकड़ों से दबाव है।

11:40AM

मेटल्स में मजबूती

मेटल्स को चीन के अच्छे GDP ग्रोथ आंकड़ों से सपोर्ट मिल रहा है। Q4 में चीन की GDP ग्रोथ 6.5 फीसदी रही है। डॉलर में कमजोरी से मेटल्स को सपोर्ट
है। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ी भी है। 

11:30AM

मेटल, रियल्टी, ऑटो और फार्मा शेयर फिसले

बाजार में चौतरफा बिकवाली के दबाव में आज मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 4 फीसदी टूटा है। रियल्टी, ऑटो, फार्मा और मीडिया शेयरों पर भी खासा दबाव है।

11:15AM

कमजोर बाजार में नतीजों के बाद HDFC BANK ने  नया हाई बनाया है। तीसरी तिमाही में एसेट क्लालिटी में सुधार के साथ मुनाफे में  18 फीसदी का उछाल दिखा है।

11:11AM

CNBCआवाज़ की EXCLUSIVE खबर से फर्टिलाइजर शेयरों ने तूफानी रफ्तार पकड़ी है। MADRAS FERTILISER और FACT के शेयर 4 से 8 फीसदी तक दौड़े हैं। बजट में इस सेक्टर को बड़ी राहत देने की तैयारी है। DBT और सब्सिडी के पूरे बकाए के भुगतान का एलान संभव है।

11:00AM
 
ELECTRONIC HARDWARE सेक्टर को बजट में बूस्टर डोज  मिल सकता है। बजट में टैबलेट, स्मार्टवॉच डिवाइस की MANUFACTURING के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की  स्कीम संभव है। आवाज़ की EXCLUSIVE खबर से DIXON,TVS ELECTRONICS जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी है।

10:45AM

हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 14300 के नीचे फिसल गया है। लेकिन HDFC BANK के सपोर्ट से निफ्टी बैंक निचले स्तरों से 100 अंक सुधरा है। मिडकैप में सबसे ज्यादा कमजोरी है। इंडेक्स 2.5 फीसदी नीचे है।

10:30AM

बाजार में बिकवाली का दबाव,निफ्टी 14300 के नीचे फिसला, लेकिन HDFC BANK से सपोर्ट

10:00AM

Tata Elxsiको RVNL से  2500-5000 Cr के बीच का बड़ा ऑर्डर मिला है।

09:50AM

VENKYS का बयान आया है कि ORGANISED POULTRY सेक्टर में अब तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं मिला है। उत्पादन सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। 

09:25AM

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार भी आज सुस्ती के साथ खुले है। सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में नजर आ रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 97.22 अंक यानी 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ 48,938 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 37.65 अंक यानी 0.26 फीसदी गिरकर 14,395 के आसपास कारोबार कर रहा है।

08:35AM

ग्लोबल संकेत कमजोर

विदेशी बाजारों से मिल रहे संकेत आज कमजोर नजर आ रहे हैं। अमेरिका में DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है।  हालांकि शुक्रवार के कारोबार में डाओ निचले स्तरों से करीब 200 अंक सुधरकर बंद हुआ था। मार्टिन लूथर किंग डे  के मौके पर आज US मार्केट बंद रहेंगे। इधर एशिया और SGX NIFTY कमजोर दिख रहे हैं।

क्रूड, सोने और चांदी पर दबाव

इधर क्रूड, सोने और चांदी पर दबाव दिख रहा है। तीन हफ्ते की तेजी के बाद क्रूड पर दबाव के चलते ब्रेंट 55 डॉलर के नीचे फिसल गया है। चीन के कुछ शहरों में लॉकडाउन के कारण डिमांड घटने की आशंका है। डॉलर में मजबूती से सोने और चांदी में भी कमजोरी है। बाजारों को चीन के 4Q GDP नंबर का इंतजार है। चीन के इंडस्ट्रियल आउटपुट और रिटेल बिक्री के भी आंकड़े आने वाले हैं।
 
बजट में फर्टिलाइजर सब्सिडी की पूरी पेमेंट संभव

CNBC आवाज़ की EXCLUSIVE खबर है कि FERTILISER SECTOR के लिए इस बार का बजट गेम चेंजर हो सकता है। SUBSIDIES की सभी अटकी पेमेंट का भुगतान हो सकता है।

NBFCs के लिए गाइडलाइंस इस हफ्ते

इस हफ्ते NBFCs के लिए रेगुलेटरी गाइडलाइंस आ सकती हैं। बड़ी कंपनियों के लिए नियम सख्त होंगे। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि NBFCs के गवर्नेंस में सुधार का  काम जारी है। आज NBFC शेयरों पर खास नजर रहेगी।

IRFC: आज खुलेगा IPO,इश्यू प्राइस 25-26 रुपए

प्राइमरी मार्केट में हलचल बढ़ेगी। आज IRFC का IPO खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 25 से 26 रुपए के बीच है। कंपनी ने 31 anchor investors से करीब 1400 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

20 जनवरी को INDIGO PAINTS का IPO

20 जनवरी को INDIGO PAINTS का IPO आएगा। इसका प्राइस बैंड 1488 से 1490 रुपए के बीच  है

IDBI Capital

Buy EXIDE Stop 195 Target 210

LearnMarketsOnline.com

Buy Tatamotors @ 260 SL 253 Tgt 275

Motilal Oswal Securities

BUY UPL SL 509 TGT 550



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें