वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में अच्छी रौनक, जानें एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के ट्रेडिंग आइडिया

GMR INFRA, POWER GRID, DR LAL PATH और HDFC में आज फ्यूचर मार्केट में फ्रेश लॉन्ग बनें

अपडेटेड Dec 02, 2021 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement
Axis Securities के राजेश पालवीय

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में अच्छी रौनक दिख रही है। निफ्टी 17300 के आसपास पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर बैंक आज थोड़ा अंडरपरफॉर्म कर रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि आज के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश अपनी दमदार कॉल्स के साथ सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में FRESH LONG नजर आये

GMR INFRA, POWER GRID, DR LAL PATH और HDFC


वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में SHORTS COVERING नजर आई

ICICI PRU, METROPOLIS, ICICI GI और COAL INDIA

वायदा बाजार में आज इन स्टॉक्स में FRESH SHORTS नजर आये

VEDL, ASHOK LEYLAND, GODREJ CP और IEX

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 17500 और 17400 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली

NIFTY CALL (02 DEC ) (CONTRACT)

17300

17400

17500

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 17200 और 17250 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Maruti Suzuki India, Infosys, Tata Motors और अन्य स्टॉक्स

NIFTY PUT (02 DEC) (CONTRACT)

17300

17250

17200

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 36700 और 37000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग देखने को मिली

NIFTY BANK CALL (02 DEC) (CONTRACT)

36500

36700

37000

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान 36300 और 36000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली

NIFTY BANK PUT (02 DEC) (CONTRACT)

36500

36300

36000

Axis Securities के राजेश पालवीय ने निफ्टी में आज 17300 से 17340 का अहम लेवल है और जिस हिसाब से निफ्टी ने रिकवरी दिखाई दिया है हमें लगता है आज निफ्टी इन स्तरों को छू सकता है। इसलिए आज हमारा इस पर बुलिश नजरिया है और इसमें गिरावट पर खरीदारी की जा सकती है।

राजेश ने कहा निफ्टी में 17250 से 17260 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 17210 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। यदि आज इसने अच्छा मूव दिखाया तो इसमें 17350 से 17400 के लेवल भी देखने को मिल सकते हैं। इसमें 17210 के स्टॉपलॉस के आस-पास जितनी बार निफ्टी मिलें उसके ऐड करते रहना चाहिए।

बैंक निफ्टी पर अपनी राय देते हुए राजेश ने कहा कि इसमें 36500 का एक अहम लेवल है। इस लेवल पर कॉल राइटिंग बहुत हुई है और इस लेवल पर राइटर्स का प्रेस्सर बना हुआ। इसमें 36500 से 36600 के बीच राइटिंग की रेंज देखने को मिलेगी। लेकिन यदि निफ्टी 36200 से 36150 के बीच मिले तो इसमें खरीदारी की जा सकती है। इसमें 1 से 2 दिनों में 36500 से 36600 के लेवल देखने को मिल सकते हैं हालांकि इस ट्रेड में 36000 पर एक स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Mahindra Logistics का स्टॉक LOGOS के साथ वेयरहाउस डील के बाद 9% चढ़ा

Axis Securities के राजेश पालवीय के आज के ट्रेडिंग आइडियाज

SIEMENS DEC FUT : खरीदें- 2187 रुपये, स्टॉपलॉस- 2155 रुपये, लक्ष्य- 2240 रुपये

AARTI IND DEC FUT : खरीदें- 964 रुपये, स्टॉपलॉस- 948 रुपये, लक्ष्य- 990 रुपये

TCS DEC FUT : खरीदें- 3614.75 रुपये, स्टॉपलॉस- 3570 रुपये, लक्ष्य- 3670 से 3700 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः SBI LIFE

राजेश ने कहा कि आज उन्होंने सस्ता ऑप्शन इंश्योरेंस सेक्टर से चुना है। इसकी दिसंबर सीरीज की 1200 के स्ट्राइक वाली कॉल 22 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 16 रुपये के स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 28 रुपये 32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेगा।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।