Market Mayhem : जियोपॉलिटकल संकट के बाद अब महाराष्ट्र के सूखे ने बढ़ाई टेंशन, निफ्टी करीब 5 महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर

Market Mayhem : IT को छोड़कर बाजार में सभी सेक्टर लाल निशान में हैं। रेट सेंसटिव शेयरों का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। सरकारी बैंकों का इंडेक्स 3 फीसदी टूटा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र,बैंक ऑफ इंडिया,PNB,यूनियन बैंक 5 परसेंट तक नीचे आए हैं। ऑटो औऱ रियल्टी शेयरों में भी गिरावट है। डिफेंस,कैपिटल मार्केट और मेटल में अच्छा खासा प्रेशर है

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 2:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Mayhem :महाराष्ट्र-कर्नाटक में सूखे का संकट छा गया है। केंद्र की टीम इसका जमीनी आकलन करेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दौरा करेंगे। सूखे से महाराष्ट्र में दो-तिहाई इलाके प्रभावित हैं

Market Mayhem : जियोपॉलिटकल संकट के बाद अब महाराष्ट्र के सूखे ने बाजार की टेंशन बढ़ा दी है। निफ्टी करीब साढ़े 5 महीने के निचले स्तर पर चला गया है। आज यह 300 अंक टूटकर 7 अप्रैल के बाद पहली बार 22900 के नीचे चला गया है। सेंसेक्स और बैंक निफ्टी भी करीब 1000 प्वाइंट गिरे हैं। मिडैकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी बिकवाली आई है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 13% ऊपर चला गया है। कच्चा तेल भी 107 डॉलर प्रति बैरल के पार दिख रहा है। अक्टूबर पॉलिसी में दरें बढ़ने की आशंका और बढ़ गई है। महाराष्ट्र में 75% हिस्सा सूखा घोषित होने से महंगाई बढ़ने का खतरा है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई में 3 अक्टूबर को केंद्रीय टीम दौरा करेगी। सूखे से निपटने लिए राहत पैकेज मिलेगा।

IT को छोड़कर बाजार में सभी सेक्टर लाल निशान में हैं। रेट सेंसटिव शेयरों का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। सरकारी बैंकों का इंडेक्स 3 फीसदी टूटा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र,बैंक ऑफ इंडिया,PNB,यूनियन बैंक 5 परसेंट तक नीचे आए हैं। ऑटो औऱ रियल्टी शेयरों में भी गिरावट है। डिफेंस,कैपिटल मार्केट और मेटल में अच्छा खासा प्रेशर है।

बाजार में आज तेज गिरावट के पीछे ग्लोबल और लोकल दोनों फैक्टर्स काम कर रहे हैं। एक तरफ जहां वेस्ट एशिया से लेकर बॉन्ड बाजार टेंशन बढ़ा रहे हैं तो वहीं देश में सूखा बड़ा निगेटिव ट्रिगर बनकर उभरा है।


बाजार में गिरावट क्यों?

ग्लोबल फैक्टर्स की बात करें तो हॉर्मूज को फिर से खोलने की शर्तों पर ईरान अब भी अड़ा हुआ है। वीकेंड में कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकलने से चिंता बढ़ी है। ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव के बाद हमले फिर शुरू होने की चेतावनी दी है। ईरान युद्ध किस दिशा में आगे जाएगा,इस पर कोई सफाई नहीं आई है।

ग्लोबल फंड्स का चीन पर भरोसा बढ़ा

ग्लोबल फंड्स का चीन पर भरोसा बढ़ा है। 4 साल बाद चीन के शेयरों पर अंडरवेट नजरिया खत्म किया गया है। एक्टिव लॉन्ग-ओनली फंड्स ने वेटेज बढ़ाकर न्यूट्रल किया गया है। फंड मैनेजर्स को AI के चलते वैल्यूएशन आकर्षक दिखते हैं। फंड मैनेजर्स को कंपनियों का मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। चीन और हॉन्ग कॉन्ग फोकस्ड ETFs में अगस्त में $19 Mn की खरीदारी हुई। जुलाई में इन ETFs में $1.94 Mn की बिकवाली हुई थी। MSCI China के वैल्यूएशन बेहद सस्ते हैं। 10 साल का औसत 11.7x के मुकाबले सिर्फ 10.2x पर वैल्यूएशन हैं। चीन के शेयर आज 52 हफ्तों के निचले स्तर पर हैं।

बॉन्ड बाजार में हाहाकार

जापान,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल आया है। दक्षिण कोरिया की 3 साल की बॉन्ड यील्ड 4 साल के शिखर पर है। बाजार इस साल US में 25 Bps दरें बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। बता दें कि अक्तूबर में फेड के 25 Bps दरें बढ़ाने का अनुमान 68.1% तक पहुंच गया है।

महाराष्ट्र-कर्नाटक में सूखे का संकट

घरेलू फैक्टर्स की बात करें तो महाराष्ट्र-कर्नाटक में सूखे का संकट छा गया है। केंद्र की टीम इसका जमीनी आकलन करेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दौरा करेंगे। सूखे से महाराष्ट्र में दो-तिहाई इलाके प्रभावित हैं। महाराष्ट्र सरकार ने सूखा घोषित किया है। कर्नाटक में भी सूखे की स्थिति बनी हुई है। 3 अक्टूबर को केंद्र की टीम कर्नाटक में सूखे का जमीनी आकलन करेगी। महाराष्ट्र में भी जल्द केंद्रीय टीम भेजी जाएगी। PM मोदी की हालात पर नजर है। सरकार किसानों के साथ डटकर खड़ी है। महाराष्ट्र को सूखे के लिए राहत पैकेज मिलेगा। महाराष्ट्र ने केंद्र सरकार को ज्ञापन दिया है। 3 अक्टूबर को केंद्र सरकार की टीम महाराष्ट्र का दौरा करेगी। असेसमेंट के बाद पैकेज जारी होगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।